लोक अदालत: 406 वादों का किया गया निस्तारण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया आयोजन

लोक अदालत: 406 वादों का किया गया निस्तारण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया आयोजन
Spread the love

नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 406 वादों का निस्तारण 1 करोड़ 79 लाख 44 हजार 495 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए गए। जिनमें फौजदारी, राजस्व, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, विद्युत, बैंक ऋण वसूली के मामले शामिल हैं। प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि जिला न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित 8 बेंचों में लोक अदालत आयोजित की गई। जिला जज गुप्ता की बेंच ने 13 वादों का निस्तारण 27 लाख 21 हजार 260 रुपये धनराशि के सुलह समझौते पर किए गए। वहीं कुटुंब न्यायालय अब्दुल कय्यूम की बेंच ने 11 वादों का निस्तारण किया। सीजेएम मिथिलेश पांडेय की बेंच ने 28 वादों का निस्तारण रु 3 लाख 79 हजार 915 रुपये, सीनियर सिविल जज मोहम्मद याकूब की बेंच ने 30 वादों 57 लाख 64 हजार 764 रुपये अपर सिविल जज आफिया मतीन की बेंच ने 33 वादों का 12 लाख 69 हजार 500 रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप नारायण की बेंच ने 17 वादों का 35 लाख 77 हजार 917 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए। वहीं वाह्य न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्रनगर श्रेय गुप्ता की बेंच ने सर्वाधिक 211 वादों का निस्तारण 5 लाख 50 हजार रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन कीर्तिनगर शैलेंद्र कुमार यादव की बेंच ने 7 वादों का निस्तारण सुलह समझौते पर किया। साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर पर भी कुल 56 वादों का निस्तारण 36 लाख 81 हजार 139 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए गए।

Parvatanchal