दुस्साहस: सास-बहू के कुंडल लेकर फरार हो गए दो फेरी वाले, मुकदमा दर्ज

दुस्साहस: सास-बहू के कुंडल लेकर फरार हो गए दो फेरी वाले, मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

रुड़की। गांव में फेरी कर कपड़ा बेच रहे दो व्यक्ति मौलना निवासी सास, बहू के कान के सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। परिजनों ने आसपास दोनों आरोपियों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मौलना निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही कपड़ा बेच रहे दो व्यक्ति उसकी मां और पत्नी को सम्मोहित कर उनके कान के कुंडल लेकर फरार हो गए। होश में आने पर दोनों को ठगी का अहसास हुआ तो परिजनों ने आसपास दोनों आरोपियों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला की चैन छीनकर फरार हुए बाइक सवार
एक अन्य घटना में बाइक सवार युवक बीती शाम महिला की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के आवास विकास निवासी छाया पंवार ने बताया कि वह खाना खाने के बाद बाहर निकली थी। समता पार्क के निकट पीछे से अज्ञात बाइक सवार युवकों ने महिला के गले में पहनी चेन पर झपटा मारकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ इकटठा हो गई और बाइक सवार युवकों का पीछा किया गया। मगर वे हाथ नहीं आए। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

Parvatanchal