उत्तराखंंड: गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, हादसे में 14 लोगों की दुखद मौत

उत्तराखंंड: गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, हादसे में 14 लोगों की दुखद मौत
Spread the love

 

चंपावत। मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के लिए बड़ी दुखद खबर लेकर आई। चंपावत जिले में हुए एक वाहन हादसे में 14 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, सुखीढांग- रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे, जो किसी शादी समारोह से घर लौट रहे थे। अब तक 14 के शव बरामद किए जा चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की सूचना है। वाहन में 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है हादसा बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुआ है।
बताया जाता है मैक्स वाहन संख्या-यूके 04 टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:   आक्रोश: परिवहन महासंघ के आह्वान पर टैक्सी-मैक्सी चालकों ने किया चक्का जाम, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना में मृतकों की सूची
लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!