आफ़त: क्वांसी ब्लॉक के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार से लगाई समस्या दूर करने की गुहार

आफ़त: क्वांसी ब्लॉक के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार से लगाई समस्या दूर करने की गुहार
Spread the love

 

विकासनगर।  क्वांसी ब्लॉक के कई गांवों में इन दिनों ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका अधिकतर समय पेयजल की व्यवस्था करने में बर्बाद हो रहा है। इससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल की उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। क्वांसी ब्लॉक के क्वांसी, सैजाड़, सणोऊ और जोगियो में वैसे तो हर साल लोग पेयजल किल्लत झेलते हैं। कारण गर्मी शुरू होते ही प्राकृतिक जलस्रोत सूख जाते हैं। इस साल अभी से जलस्रोतों में पानी सूखने लगा है, जिससे लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के अधिकतर गांव जल जीवन मिशन योजना से वंचित हैं। आज भी लोग प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर हैं। कुछ सालों से गर्मी शुरू होते ही जलस्रोतों में पानी कम हो जाता है जबकि कई स्रोत तो सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं को कपड़े धोने के लिए भी घरों से दूर स्रोत पर जाना पड़ रहा है। साथ ही अन्य जरूरतों के लिए भी लोगों को गांव से कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पेयजल समस्या दूर करने की मांग की है।

Parvatanchal