कोविड आज़: संक्रमण से बुधवार को भी राहत मिली उत्तराखंड को, जानिए, आज़ का अपडेट

कोविड आज़: संक्रमण से बुधवार को भी राहत मिली उत्तराखंड को, जानिए, आज़ का अपडेट
Spread the love

संवाददाता
देहरादून, 08 सितंबर। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से बुधवार को फिर राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में 12 नये लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन्हें मिलाकर राज्य में महामारी की चपेट में आने वाले लोगाें की अब तक कुल संख्या 345151पहुंच चुकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 34 संक्रमित लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। हालांकि राज्य में 349 लोग अब भी विभिन्न अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंहनगर व उत्तरकाशी जनपदों में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। जबकि चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून में 4 तथा पिथौरागढ़ में 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत देने वाली खबर यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से किसी की जान नहीं गई।

विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-

Parvatanchal