शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 16 अप्रैल 2025

मेष:
आज किसी विशेष व्यक्ति के साथ गंभीर विषयों पर पॉजिटिव चर्चा होगी, जिसके अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। दिनचर्या से हटकर नई जानकारियां भी हासिल होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आपका योगदान सराहनीय रहेगा। भूमि या संपत्ति संबंधी कार्य करते समय कागजातों की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करें। पुरानी नेगेटिव बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। जोश में आकर अत्यधिक खर्च करने से आर्थिक समस्या हो सकती है, अतः बजट का ध्यान रखें। व्यापार से संबंधित निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। वर्तमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। प्रतियोगिता बनी रहेगी, परंतु विजय आपकी ही होगी। सरकारी नौकरी में अधिकारी जनित समस्या संभव है। परिवार में सहयोग और अनुशासन बनाए रखने से संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। व्यस्तता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। आराम के लिए समय निकालें।
वृष:
दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपसी मेलजोल से आनंद रहेगा। जल्दबाजी या भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। वित्तीय मामलों में स्वयं के निर्णय को प्राथमिकता दें। कामकाज से संबंधित यात्रा आपके भविष्य के लिए द्वार खोल सकती है। समस्याएं आएंगी, पर आप समझदारी से समाधान निकाल लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। परिवार के साथ संवाद करने से समस्याओं का समाधान मिलेगा। संबंधों में नजदीकियां आएँगी। योग, ध्यान आदि को दिनचर्या में शामिल करें। तनाव से आत्मबल कम हो सकता है।
मिथुन:
ग्रह स्थिति अनुकूल हो रही है। विवेक और चतुराई से कार्य करना उन्नति दायक रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पक्षों पर विचार अवश्य करें। व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलेगा। आत्ममंथन के लिए समय निकालें। जिद्दी स्वभाव खुद के लिए परेशानी ला सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में मनमुटाव की संभावना है। व्यापार में चुनौतियां बनी रहेंगी। नए कार्य की योजना पर गंभीरता से विचार करें। साझेदारी में मतभेद संभव है। दस्तावेजों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्रेरणादायक होगा। प्रेमियों को मिलने का अवसर मिलेगा। बुखार, खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखें।
कर्क:
ग्रह स्थिति अत्यंत अनुकूल है। अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। पूर्व में अटके कार्य आज सहजता से पूर्ण होंगे। अपनी योजनाओं की गोपनीयता बनाए रखें। स्वयं को साबित करने के लिए अत्यधिक मेहनत आवश्यक है। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापार से संबंधित निर्णय पर शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करें। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी। नए एग्रीमेंट मिलने की संभावना है। सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिल सकती है। घर में अनुशासन बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी अथवा परिजनों की सलाह लाभदायक रहेगी। खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। मौसम से बचाव करें। आयुर्वेदिक उपचार लाभकारी रहेगा।
सिंह:
विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजना बनेगी। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग लाभकारी रहेगा। चिड़चिड़ापन और क्रोध से नुकसान हो सकता है। वसीयत संबंधी मामलों में सावधानी रखें। धैर्य और संयम बनाए रखें। व्यापार में चुनौतियां बनी रहेंगी। व्यवस्था बनाए रखने हेतु परिश्रम आवश्यक है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं, समय रहते समाधान करें। एलर्जी और गर्मी जन्य समस्या से परेशानी हो सकती है। सावधानी बरतें।
कन्या:
आज वह कार्य संभव हो सकता है, जिसकी आपने अपेक्षा छोड़ दी थी। परिवार के साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विचार होगा। आपका शांतिपूर्ण व्यवहार आपको लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता करेगा। बच्चे भी पूरी तरह अनुशासित रहेंगे। हर किसी पर विश्वास न करें। योजनाओं को क्रियान्वित करने में अधिक समय न लगाएँ। अनावश्यक खर्चे भी हो सकते हैं, जिन पर नियंत्रण आवश्यक है। कारोबार में नई उपलब्धियां सामने आएंगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। अत्यधिक कार्यभार के कारण शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। विश्राम अवश्य करें।
तुला:
सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिवार व मित्रों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। आप समझदारी से किसी मित्र की समस्या का समाधान कर पाएँगे। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सुधार की संभावना कम है। अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहें। कारोबारी गतिविधियों में उपलब्धियां मिलेंगी। ज्यादा सोच-विचार से बचें। पब्लिक रिलेशन व मीडिया से संपर्क मजबूत करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में अनुशासित वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अनिद्रा की समस्या रह सकती है। शारीरिक व मानसिक थकान से बचें।
वृश्चिक:
दृढ़ निश्चय से कार्य पूर्ण करेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। पूंजी निवेश की योजना सफल होगी। घर से संबंधित कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर नजर रखें। युवा वर्ग अनुशासन में रहे। मौज-मस्ती में समय व्यर्थ न करें। व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। नौकरी में बदलाव का अवसर मिले तो उसका लाभ लें। घर के अविवाहित सदस्य के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनाओं का सम्मान करें। डायबिटीज व बीपी के मरीज सावधानी रखें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
धनु:
पारिवारिक व सामाजिक गतिविधियों में प्रभाव बना रहेगा। भावुकता की बजाय विवेक व कार्य क्षमता का उपयोग करें। प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत लाभदायक रहेगा। वरिष्ठों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। गुस्से व आवेश पर नियंत्रण रखें। विपरीत परिस्थितियों में समाधान खोजें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। योजनाओं को गोपनीय रखें। ऑफिसर व बॉस से मधुर संबंध बनाए रखें। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में दूरी बनाकर रखें। बदनामी संभव है। गले में संक्रमण, खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। खान-पान व दिनचर्या में सावधानी रखें।
मकर:
रिश्तेदारों व पड़ोसियों के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करेंगे। आत्मिक शांति बनी रहेगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण केवल महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। फाइनेंस संबंधी कार्य आज स्थगित रखें। वाद-विवाद से बचें। कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भली-भांति विचार करें। पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में मंदी रह सकती है। परिश्रम का फल भविष्य में मिलेगा। परिवार में आपसी तालमेल सुखद व शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। किसी नजदीकी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वयं भी सेहत के प्रति जागरूक रहें।
कुंभ:
समय अनुकूल रहेगा। विनम्र व सहज स्वभाव से व्यक्तित्व निखरेगा। लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। घर में मांगलिक आयोजन संभव है। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। बच्चों की समस्याओं को समझकर समाधान करें। पैतृक मामले आज स्थगित रखें। अधिकांश कार्य अपने आप बनते जाएँगे। स्टाफ व कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर संबंधी कार्यों में प्रयास करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। शांतिपूर्वक समाधान करें। एलर्जी व इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर उचित इलाज कराएँ।
मीन:
आज आप सुकून व विश्राम के मूड में रहेंगे। परिवार की सुख-सुविधा व देखभाल में समय व्यतीत होगा। आपसी भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। अपनी चीजों को सुरक्षित रखें। खोने या चोरी होने की संभावना है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कर्मचारियों में कहासुनी संभव है। बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। संपर्क सूत्र मजबूत करें। पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। शारीरिक व मानसिक थकान रह सकती है। तनाव से बचें। सहजता से कार्य करें।

