शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: सोमवार, 14 अप्रैल 2025

मेष:

  किसी संबंधी के साथ मन मुटाव चल रहा है तो बड़े लोगों की मदद से हल हो जाएंगे और प्रॉपर्टी के जुड़े किसी भी मामले में सफलता प्राप्त होगी। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को संपन्न करने में जुट जाएंगे। अपनी उपलब्धियों का दिखावा न करें। कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ सकता है। अपने आवेश और क्रोध पर काबू रखें, जिससे पारिवारिक सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है। अपने लक्ष्य के प्रति पैनी नजर रखना आवश्यक है। कारोबार में कुछ व्यवधान रहेंगे। फिर भी आपकी कोशिशों द्वारा कार्य विस्तार की योजना कार्य रूप में परिणित होगी। उस योजना को दोबारा जांच लें। आप बुद्धिमत्ता और विवेक से सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण ढंग से ढूंढ लेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर की किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाए रखना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।

वृष:
  अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अनुभवी लोगों के संपर्क में कुछ समय व्यतीत करें। एकांत में भी बैठकर आत्म चिंतन करें। कोई कोर्ट संबंधी मामला उलझ सकता है। हालांकि किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से हल भी हो जाएगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियों के लिए अच्छा समय है। दूरदराज क्षेत्र से कोई महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे और अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

मिथुन:
  दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे सुकून रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना नुकसान ही करेंगे, इसलिए सचेत रहें। बैंक अथवा निवेश संबंधी कार्यों में कुछ गलतियां हो सकती हैं, जिससे मन में झुंझलाहट रहेगी। बेहतर होगा कि इनसे संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। कारोबार में आंतरिक गतिविधियों में परिवर्तन लाना होगा। कार्य क्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास भी करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल द्वारा तरक्की होगी। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें।  वैवाहिक संबंधों में प्रेम पूर्ण स्थिति रहेगी। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी बन सकती है। व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

कर्क:
कर्क राशि के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। सभी प्रकार के रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होंगी। अगर कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने में किसी की सहायता भी मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या और सोच में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कारोबारी दृष्टि से समय अनुकूल है। विदेश अथवा आयात निर्यात से संबंधित व्यवसाय में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के लिए किए गए नए एग्रीमेंट विकसित होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं। वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखना जरूरी है।

सिंह:
  घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन सकती है। आज नजदीकी लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा, साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद अथवा नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि इससे संबंध खराब होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। साथ ही सफलता जल्दी पानी के चक्कर में गैर कानूनी कार्य में हाथ डालना उचित नहीं है। ज्ञानवर्द्धक जानकारी हासिल करने में भी ध्यान दें। यह समय बहुत ही मेहनत करने तथा चौकन्ना रहने का है। व्यावसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपना जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें। नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय पेट का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।

कन्या:
  घर के अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और प्रयासों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों को करते जाएं। सफलता सुनिश्चित है। आपके व्यक्तिगत कार्य भी काफी हद तक संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यवहार में धैर्य और शांति रखें। बिना बात ही किसी से उलझ सकते हैं। बनते कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझने में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।  व्यावसायिक ऑर्डर के लिए पार्टियों का दबाव बना रहेगा, परंतु आप अपनी मेहनत से अनुकूल परिणाम हासिल कर लेंगे। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही प्रमोशन हासिल कर लेंगे। कोई टूर भी संभव है। पति-पत्नी के बीच चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी तथा संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नजदीकियां बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। आयुर्वेदिक चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें।

तुला:
  पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आएगा। कोई पारिवारिक समस्या आज किसी के सहयोग से हल हो जाएगी, जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कुशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा भी बनी रहेगी। संतान की किसी नाकामयाबी से कुछ उदासी का माहौल रह सकता है। इस समय बच्चों का आत्म बल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है। इसका असर आपके व्यक्तिगत कार्यों पर भी पड़ेगा। इसलिए आपका स्ट्रांग बने रहना अति आवश्यक है। कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी की वजह से आप मुश्किल में पड़ जाएंगे, आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधि लीक हो सकती है। विपरीत परिस्थितियां जल्दी ही काबू में आ जाएंगी। इसलिए पूरे जोश से अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। पति-पत्नी तथा परिवार में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक लोगों का आपस में सामंजस्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजर अंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।

वृश्चिक:
  अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका संतुलित व्यवहार तथा सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी तरक्की में सहायक होगा। बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। यह समय सामंजस्य बनाकर रखने का है। साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी गोपनीयता बनाए रखें। युवा वर्ग दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। कारोबार में कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। सहयोगियों और स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी ही आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। प्यार और रोमांस के मामले में कुछ तनाव रहेगा। किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई चोट लगने अथवा दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं।

धनु:
  आज दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा और कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून भी रहेगा। मानसिक सुकून बने रहने के लिए कुछ रोचक और ज्ञानवर्द्धक साहित्य को पढ़ने में भी समय लगाएं। अपनी किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढें। आलस और सुस्ती आपके लिए रुकावटों का कारण बनेगी। दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही हस्तक्षेप करें। वरना कोई मुसीबत आपके लिए ही खड़ी हो सकती है। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। व्यवस्थित कार्य प्रणाली की वजह से कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है, परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन कर लें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई खुशखबरी हासिल करेंगे। नौकरी में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। अपने व्यवहार को संयमित तथा सकारात्मक बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहें। काम के साथ-साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें। योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मकर:
  व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी और कलात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में विशेष समय व्यतीत होगा और आप अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता आ सकता है। कहीं से पैसा भी मिलने की स्थिति बन रही है। अनावश्यक बढ़ते खर्च परेशान करेंगे। आर्थिक मामलों में अधिक से अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिकूल परिस्थितियों में क्रोध व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। संतान की पढ़ाई में अपना सहयोग अवश्य दें। व्यवसाय से संबंधित किसी भी नए कार्य में आज दिलचस्पी ना लें। उचित समय न देने की वजह से दिक्कतें आएंगी। मीडिया, आर्ट, कंप्यूटर आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेन-देन ना करें। आपसी सामंजस्य से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी। पॉल्यूशन अथवा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है। हाइजनिक रहें और खानपान का ध्यान रखें।

कुंभ:
  ग्रह स्थिति आपके मन अनुकूल रहेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बना सकेंगे। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में भी उचित परिणाम हासिल होंगे। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा। अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता ना रखें क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे संबंधी से भी कहासुनी हो सकती है। उधार संबंधी लेनदेन ना करें। व्यवसाय संबंधी सभी निर्णय खुद ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। लेकिन आप समाधान भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। दांपत्य संबंधों में चल रही समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालें, जिससे परिवार की व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर ना पड़ें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है।

मीन:
  नई योजनाएं तथा उपक्रम बनाने के लिए समय अनुकूल है। सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान रहेगा तथा उचित मान-सम्मान भी बना रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। परिवार के साथ शॉपिंग भी हो सकती है। किसी व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या को लेकर किसी किसी समय आपका मन कुछ विचलित रहेगा। किसी व्यक्तिगत समस्या का निवारण ना होने से बेचैनी रहेगी तथा मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। नया निवेश करने से बचें। व्यावसायिक कार्य सहज तरीके से बनते जायेंगे। जल्दबाजी न करके धैर्य से काम निपटाएं। स्टाफ पर अपनी कड़ी नजर भी रखना जरूरी है। किसी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से नुकसान होने की आशंका है। लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार में आपसी संबंधों में पुनः मजबूती आएगी। युवाओं को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है, परंतु अपने लक्ष्य पर भी फोकस रहें। आत्म अवलोकन करना जरूरी है। क्रोध और उद्वेग जैसी आदतों का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

Parvatanchal