शिकंजा: महिला पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
हरिद्वार। बुधवार को तहसील में एक महिला पटवारी के सहायक अनुज कुमार को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सहायक ने एक व्यक्ति से प्लाट के दाखिल खारिज के नाम पर 4,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबध में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका ने एक सहायक रखा है। एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने खैरवाला शाहपुर में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लाट खरीदा था।प्लाट के दाखिल खारिज कराने के संबंध में पटवारी वर्ष 2023 से लगातार आश्वासन दे रहे थे। बुधवार को महिला पटवारी द्वारा सहायक के तौर पर रखे गये व्यक्ति अनुज कुमार के माध्यम से इस काम के लिए रिश्वत की धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत ना देकर विजिलेंस में शिकायत की। जिसके बाद टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
