कोविड आज़: कैसा रहा कोरोना का कह़र, जानने के लिए देखिए बुधवार का अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे ही रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज कोरोना संक्रमण के 271 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 04 संक्रमितों को जान गंवानी पड़ी है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे 1422 मरीजों ने स्वस्थ होकर घर वापसी की। अब राज्य में कुल 4043 एक्टिव केस रह गए हैं। आज की 4 मौतों को मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या इस वर्ष 246 हो गई है।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
अल्मोड़ा में 9, बागेश्वर में 04, चमोली में 23, चंपावत में 02, देहरादून में 147, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 22, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 03, उधमसिंहनगर में 9 तथा उत्तरकाशी में 01 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पाज़िटिव पाई गई है। आज के 271 नए मरीजों को मिला कर राज्य में संक्रमण से पीड़ित लोगों का अब तक का आंकड़ा बढ़कर कुल 89237 हो गया है।
बुधवार को एम्स ऋषिकेश में एक, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में 2 तथा देहरादून मिलिट्री हॉस्पिटल में एक संक्रमित की मौत हुई।

