शिकंजा: महिला तस्कर को पुलिस ने उसके घर से दबोचा, कब्जे से 3.710 ग्राम गांजा बरामद

शिकंजा: महिला तस्कर को पुलिस ने उसके घर से दबोचा, कब्जे से 3.710 ग्राम गांजा बरामद
Spread the love

 

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला को 3.710 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम कोतवाली पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। सूचना मिली की रम्पुरा में एक महिला को कोई व्यक्ति गांजा बेचने आ रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक महिला को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 3.710 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम पूजा पत्नी राजू निवासी ग्राम रम्पुरा बताया है। बताया कि कोई व्यक्ति उसे घर में गांजा देकर जाता है। पुलिस ने बताया कि महिला से कई अन्य अहम जानकारियां प्राप्त हुईं हैं। टीम में सीओ दीपक सिंह, उपनिरीक्षक चंदन सिंह, उपनिरीक्षक संतोष, कांस्टेबल मुकेश कुमार, दर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा मेहता शामिल रहे।

Parvatanchal