बड़ी खबर: कठुआ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया

बड़ी खबर: कठुआ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया
Spread the love

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा पर तैनात सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
इससे पहले रविवार को हीरानगर सेक्टर में भी आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें ये आतंकवादी भाग गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आतंकवादी उसी आतंकवादी संगठन के सदस्य हैं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजबाग के जुथाना घाटी में सुरक्षा बलों ने आज सुबह कुछ आतंकवादियों को घूमते देखा था, जिसके बाद इस पूरे इलाके को सीज कर दिया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पिछले 4 दिनों से इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद जब आज उनके ठिकाने का पता चला, तो सेना के जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया। राज्य के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और पुलिस महानिरीक्षक भीमसेन टुटी के सहयोग से इस अभियान को पुलिस के विशेष समूह द्वारा चलाया गया, जिसमें उनका साथ NGS, BSF, और CRPF के जवानों ने दिया। साथ ही इस ऑपरेशन के लिए हाई-टेक तकनीकी वाले उपकरण जैसे हेलीकॉप्टर, ड्रोन, बुलेटप्रूफ गाड़ी, और UAVs आदि का इस्तेमाल किया गया।

Parvatanchal