पलटवार: अमित शाह को हरदा का जवाब- ‘उत्तराखंंडियत की रक्षा के लिए भौंकूगा भी और काटूंगा भी !’
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उत्तराखंडियत की रक्षा के लिए भौंकेगे भी और जरूरत पड़ने पर काटेंगे भी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए यह बात कही जिसमें शाह ने कांग्रेसी दिग्गज हरीश रावत के लिए कहा था कि उनकी हालत तो धोबी… के जैसी हो गई है.. न घर के और न घाट के। इस पर हरदा ने भी उन्हें तुरंत करारा जवाब दिया। हरदा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है- ‘उत्तराखंडी… हूं। काटना भी जानता हूं।’
इस चुनाव में जनता के मुद्दों को दरकिनार कर
भाजपा नेताओं ने केवल हरीश रावत पर ही सियासी हमले बोले हैं। घृणा की हदों को छूने वाले अपने राजनीतिक विरोध के अतिरेक में भाजपा के अनेक नेताओं ने हरदा पर अमर्यादित और अशालीन टिप्पणियां करने से भी गुरेज नहीं किया। हालांकि राजनीति के कई जानकार इस अभद्रता को हरीश रावत की लोकप्रियता व जन स्वीकार्यता के मुकाबले भाजपा की हीन-भावना की अभिव्यक्ति के रूप में देखते हैं। गौरतलब है कि एक चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरदा पर हमला करते हुए कहा कि उनकी हालत तो धोबी…. के जैसी हो गई है। न घर के हैं और न ही घाट के।
इसके जवाब में हरदा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा और एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें हरदा कह रहे हैं- ‘भाजपा के नेताओं का आभार। आपने मुझे… बना दिया है। मैं तो भैरव जी का पुजारी हूं। और आपको बता देना चाहता हूं कि मैं उत्तराखंडी… हूं। अगर कोई उत्तराखंड के हितों पर हमला करने की कोशिश करेगा तो उन्हें काटना भी आता है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कई मुख्यमंत्रियों भी मुझ पर हमला किया है। सभी का आभार!’
हरदा ने आगे लिखा है- ‘उन्होंने मुझे… कहा है। य़े भैरव का रूप है। ये भगवान का चौकीदार है। ये भौंकना भी जानता है और काटना भी। अगर जरूरत पड़ी तो काटने में भी पीछे नहीं रहूंगा।’ चुनाव के अंतिम दौर में दो बड़े नेताओं की यह जुबानी ज़ंग काफी सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन इस में भी हरीश रावत का पलड़ा भारी पड़ता नज़र आ रहा है। क्योंकि अमित शाह की टिप्पणी पर तालियां बजा कर भाजपाई उसे भूल भी गए होंगे लेकिन उस पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में हरीश रावत ने जो जवाब दिया वह सच्चे उत्तराखंडियों के दिलों को गहराई तक छूने वाली इबारत तो बन ही गया है।
