मंथन: कांग्रेस संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर, गूगल मीट में हुआ विचार विमर्श

मंथन: कांग्रेस संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर, गूगल मीट में हुआ विचार विमर्श
Spread the love

 

देहरादून। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सोशल मीडिया जनमत निर्माण का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को डिजिटल मंचों का जिम्मेदारीपूर्वक और रणनीतिक उपयोग करना होगा। मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और डिजिटल उपस्थिति को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार की विफलताओं, जनहित के मुद्दों और कांग्रेस की नीतियों को सोशल मीडिया पर प्रभावशाली ढंग से उठाया जाएगा। साथ ही, पार्टी की जमीनी गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अधिकतम प्रचारित कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुजा गांधी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुसूदन सुंदरियाल, एचएन चमोली, शरद चंद शाह, बलजीत सिंह, राजकुमारी पवार, अविनाश मानी, प्रकाश जोशी, रूपेंद्र नेगी, विकास नेगी, अंकित रस्तोगी, राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र टम्टा, विक्की नायर, अमित बोरा सहित अन्य सोशल मीडिया टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Parvatanchal