भंडाफोड़: एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

भंडाफोड़: एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Spread the love

 

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 7 मोबाइल , पासपोर्ट, चौक बुक व अन्य सामान बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण एशियाई देशों से संचालित हो रहे साइबर अपराधों के नेटवर्क के सम्बन्ध में माह मार्च वर्ष 2025 के प्रथम सप्ताह में भारत सरकार द्वारा म्यामार से 540 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया गया, जिनमें से 22 नागरिक उत्तराखंड राज्य के थे, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ के दौरान उत्तराखण्ड राज्य से संचालित किये जा रहे साइबर अपराधियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। 20 मार्च को साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर तथा 21 मार्च को साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं पर दर्ज मुकदमे के सम्बन्ध में एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने शनिवार की सुबह थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज क्षेत्र से आगे थानो रोड पर जिला पंचायत चुंगी के पास से दो लोगों को जिनके नाम हरजिन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम दिनेशपुर, थाना दिनेशपुर जिला उधमसिंहनगर तथा सन्दीप सिंह पुत्र पश्मिन्दर सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपुर, पोस्ट दिनेशपुर थाना दिनेशपुर, जिला उधमसिंहनगर को काले रंग की एलकाजार कार में जाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटाप, 7 मोबाईल, 1 पासपोर्ट, 2 चैक बुक, 3 डेबिट कार्ड, 2 पैन कार्ड, 1 पास बुक, 1 अदद स्टाम्प मोहर एवं शुभम इन्टरप्राईजेज के नाम से मोहर लगे 4 एसबीआई बैंक के फार्म आदि बरामद हुए। दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं।

Parvatanchal