दबंगई: तलाशी के लिए टैक्ट्रर रोकने पर आरटीओ कर्मचारियों से मारपीट

दबंगई: तलाशी के लिए टैक्ट्रर रोकने पर आरटीओ कर्मचारियों से मारपीट
Spread the love

देहरादून। ट्रेक्टर को रोककर तलाशी लेने पर आरटीओ कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस  मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) मोहित कुमार ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह नियमित वाहन तलाशी  के कार्य से आई.डी.पी.एल की ओर से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। उसके साथ तलाशी लेने  में उसके सहयोगी स्टॅाफ विजेन्द्र अवस्थी, परिवहन सहायक निरीक्षक, जयप्रकाश परिवहन आरक्षी , श्रीमती आरती परिवहन आरक्षी एंव सत्येन्द्र कुमार, प्रवर्तन सिपाही उपस्थित थे। इस दौरान रास्ते में एक बिना नम्बर प्लेट का ट्रैक्टर सड़क पर संचालित पाया गया। ट्रेक्टर के साथ पानी का टैंकर जुड़ा हुआ था। सहयोगी स्टाफ द्वारा ट्रैक्टर को रुकवाया गया। ट्रेक्टर के  ई. चालान साफ्टवेयर में जांच करने पर पता चला कि उक्त ट्रैक्टर एक व्यवसायिक ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर के मालिक शिवाजी बिल्डिंग मैटीरीयल के नाम से हैं। उक्त ट्रैक्टर का टैक्स 2022 के बाद से नही जमा है। फिटनेस 2024 के बाद से समाप्त है, इंश्यूरेंस 2023 के बाद से समाप्त है और पीयूसीसी 2023 के बाद से समाप्त है। ट्रैक्टर को अरुण द्वारा चलाया जा रहा था और मांगने पर उनके द्वारा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहन से संबंधित अन्य कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। इसी समय एक व्यक्ति मौके पर आकर अपना नाम संदीप बताता है और घटना स्थल पर कुछ अज्ञात लोगों की भीड़ जुटाता है और आक्रामक रवैये मे प्रवर्तन दल के सभी कार्मिकों व प्रवर्तन अधिकारी को गाली गलौच करने लगता है। ट्रैक्टर चालक द्वारा बताया गया कि यह व्यक्ति वाहन स्वामी है। उनके द्वारा पूछने पर उसने स्वंय को वाहन स्वामी बताया गया। प्रवर्तन स्टाफ द्वारा सीज करने ले जाये जा रहे ट्रैक्टर को रुकवाकर संपूर्ण मार्ग अवरुद्ध करते हुए वाहन चालक से ट्रैक्टर व टैंकर को सड़क के बीचों-बीच खड़ा करवा दिया गया और समस्त स्टाफ को धमकी दी कि वह लोग जानते नहीं हैं उसकी पंहुच कहां तक है। वह एक-2 का ट्रांसफर करा देगा और उनमें से किसी को नहीं छोड़ा जायेगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Parvatanchal