शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 20 मार्च 2025

मेष:
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी और आपका कोई खास मकसद भी पूरा हो जाएगा, जिससे आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की व्यवस्था और साफ-सफाई संबंधी कार्यों में भी आपका सहयोग रहेगा। प्रैक्टिकल बनें, भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। धन के मामले में दूसरों पर विश्वास करने की बजाय अपने निर्णय ही सर्वोपरि रखें। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान में रखना जरूरी है। व्यावसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। आप फोन द्वारा अपनी पार्टियों के साथ संपर्क में अवश्य रहें। आपको महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आने से अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। तरक्की भी संभव है। पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। कोई वाद-विवाद भी आज समाप्त हो जाएगा। गलत संबंधों से दूरी बनाकर रखें। शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
वृष:
आज किसी नजदीकी संबंधी से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से या सहयोगियों से फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी हल हो सकता है, जिससे संबंधों की कटुता दूर होगी। किसी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन शांति से समाधान निकालें। अफवाहों की चिंता न करते हुए अपने कार्यों में व्यस्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में आ जाएंगे। आज कारोबार संबंधी कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। व्यवस्थित कार्य प्रणाली और मेहनत से आपको बेहतर सफलता मिलने वाली है। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। गैर कानूनी कार्यों में रुचि लेने से बचें। वर्ना मुसीबत में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखना उचित है। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर होगा। इससे बचने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना होगा।
मिथुन:
आज आप खुद को लेकर कुछ नियम-कायदे बनाएंगे और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा होगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। किसी भी गतिविधि में फोकस रहना बहुत जरूरी है। जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। संकोच में आकर अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्य मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। परिवार को अधिक समय न दे पाने से परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यायाम, योग आदि को दिनचर्या में शामिल करने में आलस न करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान करेगी।
कर्क:
सुखद दिन व्यतीत होगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। घर में अनुशासन बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास होगा। संतान की भविष्य से संबंधित कोई समस्या हल हो जाने से राहत मिलेगी। दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। पुराने झगड़े दुबारा उभर सकते हैं, परंतु आप धैर्य से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। सरकारी मामलों को आज स्थगित रखना ही उचित है। व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधी बेहतर डील मिल सकती है। ऑफिस में अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में सुखद समय व्यतीत होगा। नए मित्रों से मेल-मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। अत्यधिक थकान की वजह से अनिद्रा और बदन दर्द रहेगा। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर हो सकता है।
सिंह:
अपने हर काम को भावनाओं की बजाय व्यवहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। निश्चित ही आप कामयाब होंगे और दूसरों के द्वारा ठगे जाने से बच जाएंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। संतान की नकारात्मक गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती है, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप न करें। ये समय आवेश में आने की बजाय सहज तरीके से व्यतीत करने का है। कोई भी कारोबारी निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली पर पुनः विचार करें। इस समय बहुत अधिक मेहनत और लाभ कम जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में जरूर व्यतीत करें। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में नजदीकियां लाएगा। मौसमी बदलाव की वजह से छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
कन्या:
आपके स्वभाव में आया हुआ सकारात्मक परिवर्तन आपको अध्यात्म और ईश्वरीय शक्ति से जोड़ेगा। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यर्थ की गतिविधियों पर खर्चा बढ़ने से मन में चिंता रहेगी। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका बन रही है। सफल व्यवसायियों से मिलना और उनका मार्गदर्शन लेना आपको नई व्यापारिक नीतियां समझाएगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति के लोग बदलते वातावरण से सावधानी बरतें।
तुला:
आज आपकी कोई पुरानी समस्या हल होने वाली है। आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा और सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे होंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के पेपर वर्क में चल रहे व्यवधान दूर होंगे। युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि व्यर्थ की दोस्ती और गतिविधियों में समय व्यतीत न करें, क्योंकि इसका कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होने वाला है। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देना भी अति आवश्यक है। इस समय कोई भी लेनदेन करना नुकसानदायक रह सकता है। कारोबारी गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। वास्तु संबंधी नियमों का उपयोग करना वातावरण को और अधिक पॉजिटिव बनाएगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। अन्यथा दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपने क्लाइंट के साथ डील करते समय गुस्से या आवेश में आने से बचें। पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। परंपरागत इलाज लेना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक:
इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल ग्रह स्थिति है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको कहीं न कहीं से मदद भी मिलेगी। साथ ही कुछ नए अनुभव भी हासिल होंगे। संतान पक्ष की शिक्षा और पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें, क्योंकि दूसरों की बातों में आकर आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय में बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और कार्यभार भी बढ़ेगा। हालांकि सही समय पर सही निर्णय लेना आपको सफल बनाएगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के मध्य कुछ तनाव रहेगा। जिसका असर घर-परिवार की सुख-शांति पर हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
धनु:
उत्तम समय है। दिन भर मन प्रफुल्लित रहेगा और बेहतर परिणाम भी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सफलता मिलेगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और छोटी-छोटी नकारात्मक बातों से परेशान होने के बजाय समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। कारखाने, फैक्ट्री आदि लोहे से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी और बेहतरीन आर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी न लें, कोई इंक्वायरी हो सकती है। घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। योगा और मेडिटेशन करें और सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
मकर:
कोई मन मुताबिक कार्य बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को जैसा भी रोजगार संबंधी अवसर सुलभ हो, हासिल कर लेना चाहिए। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के उचित परिणाम सामने आएंगे। किसी भी वाद-विवाद अथवा समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाएं। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपको तनाव में डाल सकता है। आज व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करके ऑर्डर को समय पर पूरा करें। साथ ही उसकी क्वालिटी को भी उत्तम बनाकर रखें। ऑफिशियल प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ही सहज रहना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच सुखद और प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों और दोस्तों के साथ समय व्यर्थ बर्बाद न करें। वर्तमान मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। अपना इम्यून मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
कुंभ:
सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा। साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। सफलता मिलेगी। फाइनेंस के मामलों में दिन फायदेमंद साबित होगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ही कर दें। दूसरों के मामले में दखल अंदाजी बिल्कुल न करें, क्योंकि इस वजह से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। व्यवसाय में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं, लेकिन दोपहर बाद समस्याओं का हल भी निकल आएगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ खास प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक हुई मुलाकात रोमांचित करेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर अलगाव की भी नौबत आ सकती है। गैस और बदहजमी की समस्या से निजात पाने के लिए अपना खान-पान संयमित रखें।
मीन:
आज किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पठन-पाठन और उत्तम जानकारियों को हासिल करने में बेहतर समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत खुशी महसूस होगी। ध्यान रखें कि दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले उचित सोच-विचार कर लें, वर्ना काम बिगड़ भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। स्वभाव में इगो और अति आत्मविश्वास जैसी नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू रखना जरूरी है। कारोबार में भी कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी, इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहें। नौकरी पेशा लोग अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। पति-पत्नी आपसी संबंधों में तालमेल रखें, वर्ना इसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखने के लिए खानपान हल्का और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इस समय पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं।