वामोर्चा: सीपीएम प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में जनसभा

वामोर्चा: सीपीएम प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में जनसभा
Spread the love

 

ई- रिक्शा रैली तथा जनसंपर्क के जरिए की गई विजयी बनाने की अपील

देहरादून।
वाममोर्चा समर्थित सीपीएम के प्रत्याशी के समर्थन में आज सीपीएम के नेताओं ने आज सभावाला में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। सभा को पार्टी प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन ,पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड बीजू कृष्णणन ,पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्रसिंह नेगी ,कामरेड सुरेंद्र सिंह सजवाण, इन्दु नौडियाल ,एस एफ आई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कामरेड बिक्रमसिंह ,किसान सभा के केन्द्रीय संयुक्त सचिव कामरेड मनोज कुमार ,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कामरेड शिवप्रसाद देवली ,ट्रेड यूनियन नेता कामरेड लेखराज ,पूर्व प्रधान सुन्दर थापा ,मास्टर शेरसिंह व हिमान्शु चौहान ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने मतदाताओं से कामरेड कमरूद्दीन को जिताकर क्षेत्र में जनपक्षीय वैकल्पिक राजनीति की शुरूआत करने की अपील की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वामपंथ ही सही मायनों में मेहनतकश अवाम का प्रतिनिधिनित्व कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 21साल के दौरान राज्य के शासक दलों भाजपा व कांग्रेस द्वारा जनसेवा करने के बजाय अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति की है ,जिस कारण राज्य एवं सहसपुर क्षेत्र की जनता अनेक समस्याओं से घिरी हुई है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा वर्ष 2017 में राज्य में डबल इंन्जन सरकार के नाम से जो वोट मांगे गये थे तथा वायदा किया गया था कि डबल इंजन सरकार से राज्य में विकास को गति मिलेगी। इस आधार पर राज्य की जनता ने भाजपा को एकतरफा मत दिया था लेकिन डबल इंजन सरकार के संरक्षण में कारपोरेट घरानों , भूमाफियाओं तथा लुटेरों ने राज्य के संसाधनों तथा जनता को खुलकर लूटने का कार्य किया। यही हाल सहसपुर विधानसभा का भी हुआ तथा राज्य की हालत पहले से ज्यादा बदतर हुई। यही नहीं, भाजपा के साम्प्रदायिक एवं विभाजनकारी एजेण्डे ने जनता के भाईचारे एवं आपसी सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का भी कार्य किया है ।
वाममोर्चा के माकपा प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में क्षेत्र में अनेक सभाओं तथा बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी के साथ घर घर मतदाताओं से वोट देने की अपील भी गई। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा तथा कांग्रेस की हार सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मतदाताओं से 14 फरवरी को मतदान केन्द्र में जाकर मशीन हंसिया, हथौड़ा एवं सितारे के दो नम्बर के आगे का बटन दबाकर कामरेड कमरूद्दीन को विजयी बनाने की अपील की है ।
इस अवसर पर बडी़ संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद थे। कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में बड़ी संख्या में सहसपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकालकर उन्हें जिताने की अपील की गई ।

 

Parvatanchal