बेवफाई: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेवफाई: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

पालमपुर। साई दा लाहड़ में प्रवासी मजदूर वेद प्रकाश (43) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उसकी पत्नी राजमाला और उसके प्रेमी त्रिलोक कुमार ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
वेद प्रकाश, जो शराब का आदी था, वीरवार रात नशे की हालत में घर लौटा था। इसी दौरान पत्नी राजमाला ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर चेहरे व गले पर तेजधार हथियार से वार किए।
हत्या की जांच के दौरान पुलिस को पत्नी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने पर राजमाला और त्रिलोक कुमार की बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें दोनों हत्या की साजिश रचते पाए गए। इन ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी वेद प्रकाश वर्षों से अपने परिवार के साथ साई दा लाहड़ में किराये के मकान में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित साक्ष्यों को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें:   संदिग्ध: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव, सामने नहीं आई मौत की वजह

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!