आक्रोश: कथित अपमान को लेकर थमा नहीं लोगों का गुस्सा, अग्रवाल व खंडूड़ी के खिलाफ किया प्रर्दशन  

आक्रोश: कथित अपमान को लेकर थमा नहीं लोगों का गुस्सा, अग्रवाल व खंडूड़ी के खिलाफ किया प्रर्दशन  
Spread the love

चमोली। खंसर घाटी के केंद्र स्थल माईथान में कांग्रेसियों ने रविवार को मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और विस अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी के विरोध में प्रर्दशन किया। कांग्रेसी कैबिनेट मंत्री द्वारा विधान सभा में पहाड़ी समाज को कथित तौर पर अपशब्द कहने व विस अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी द्वारा अग्रवाल पर कोई भी कार्यवाही न किये जाने से गुस्से में थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि जब तक मंत्री अग्रवाल एवं विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के खिलाफ भाजपा कार्यवाही नही करती है उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। प्रर्दशन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह कंडारी, पूर्व अध्यक्ष केएस बिष्ट, विरेन्द्र सिंह नेगी व राकेश उप्रेती आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!