दबंगई: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर फाड़ दिए मौसी के कपड़े, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

दबंगई: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर फाड़ दिए मौसी के कपड़े, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Spread the love

हरिद्वार। होली के दिन नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मौसी की पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए। नाबालिग की बड़ी बहन से भी गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कनखल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि होली के दिन उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। आरोप है कि दोपहर को रोहित पंत ने उसकी बेटी को जबरन रंग लगाना शुरू कर दिया। यही नहीं, उसकी बेटी से अश्लील हरकत कर दी। यह सब देख रही नाबालिग की मौसी ने विरोध किया तो उसके साथ मनचले ने मारपीट कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर पहुंची नाबालिग की बड़ी के साथ भी गाली-गलौज की गई। साथ ही तीनों की हत्या करने की धमकी दी। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी रोहित पंत के खिलाफ नाबालिग की मां की शिकायत पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Parvatanchal