आवाज़: गैरसैंण में भुवन सिंह कठायत का अनशन जारी, आंदोलन को बताया स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई

आवाज़: गैरसैंण में भुवन सिंह कठायत का अनशन जारी, आंदोलन को बताया स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई
Spread the love

 

चमोली। गैरसैंण के रामलीला मैदान में गुरुवार को पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कार्रवाई को लेकर अनशन जारी रहा। मौके पर उन्होंने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग भी उठाई। गुरुवार को कई जनप्रतिनिधियों ने भी पूर्व सैनिक को समर्थन दिया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। मंगलवार से अनशन कर रहे अमसारी अल्मोड़ा के निवासी पूर्व सैनिक कठैत का कहना है कि वह वित्त मंत्री अग्रवाल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के बयान और सत्र के दौरान सदन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के व्यवहार से दुखी हैं। उन्होंने ऋतु खंडूड़ी और वन मंत्री सुबोध उनियाल पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। बकौल भुवन सिंह कठायत उन्होंने इसीलिए होली त्योहार न मनाने का निर्णय लेते हुये आंदोलन की राह पकड़ी है। कठायत का कहना है कि मांगें माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान मनवर सिंह पंवार, कुंवर सिंह रावत, राज्य आंदोलनकारी धूमादेवी, पूर्व सभासद जगदीश ढौंडियाल, संजय सिंह बिष्ट, दलीप सिंह, सोवन सिंह, खीला देवी, मीना झिंकवाण, नपं सभासद उमा ढौंडियाल, मंजू बिष्ट व ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे। अनशन में भुवन सिंह कठायत की पत्नी व किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक पाठक भी उनके समर्थन में बैठे हैं।

ये भी पढ़ें:   सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के गूंजे होली गीत

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!