शिकंजा: दुकान में चोरी करने के बाद लगा दी आग, आरोपी चुराए गए माल समेत गिरफ्तार

शिकंजा: दुकान में चोरी करने के बाद लगा दी आग, आरोपी चुराए गए माल समेत गिरफ्तार
Spread the love

रुड़की। दुकान में चोरी कर आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी किए गए तांबा और पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। मंगलौर के मोहल्ला मानक चौक निवासी सोनम ने दो दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि किसी ने उसकी दुकान में पहले तो चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद शॉर्ट सर्किट के बहाने से दुकान में आग लगा दी। दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दुकान से चोरी किए गए तांबे, पीतल के बर्तन बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मेहताब निवासी मलानपुरा मंगलौर बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया है।

Parvatanchal