शिकंजा: नशा तस्कर 26 लाख रुपए की स्मैक ले जाते पकड़ा गया

शिकंजा: नशा तस्कर 26 लाख रुपए की स्मैक ले जाते पकड़ा गया
Spread the love

नैनीताल। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने-अपने थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चौकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों एवं नशे के विरुद्ध इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु लगातार तस्करों की धड़पकड़ एवं गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह व क्षेत्राधिकारी लालकुआं शान्तनु पाराशर के पर्यवेक्षण में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार एवं प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत मुखबिर की सूचना पर लालकुआं पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सुभाषनगर बैरियर लालकुऑ पर चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति आलीम पुत्र साबिर, निवासी मोहल्ला नया गांव थाना मिलक जिला रामपुर (यूपी) उम्र-35 गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 262 ग्राम स्मैक बरामद किया, जिसकी कीमत 26 लाख रुपए आंकी गई है।

Parvatanchal