ब्रेकिंग न्यूज:सड़क पर पच्चीस मीटर नीचे जा गिरी कार, डॉक्टर की मौत, दो डाॅक्टर गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़। चंडाक-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर शनिवार देर रात एक कार स्वीमिंग पूल के पास सड़क पर 25 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जिले के दो डॉक्टर और एक व्यक्ति कार से स्वीमिंग पूल के पास घूमने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनकी कार असंतुलित होकर ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में सीएचसी धारचूला में तैनात 27 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण निवासी लख्ती, जौरासी डीडीहाट की मौत हो गई।
इसकी जानकारी देते हुए आपातकालीन डॉक्टर अमन आलम ने बताया कि दुर्घटना में नगर के सिटी हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर आर रवि उम्र 34 साल निवासी मैसूर (कर्नाटक) और दिव्यांशु जोशी उम्र 26 साल निवासी धारचूला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को रात में 108 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया था, जिनमें से डॉक्टर लक्ष्मण की मौत रविवार अलसुबह हो गई थी।

