शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 27 फरवरी 2025

मेष:
इस समय ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। अचानक किसी मित्र से मुलाकात होगी। किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श भी होगा। प्रॉपर्टी या पैतृक कार्य में रुकावट आने से तनाव हो सकता है। सावधान रहें। कोई सरकारी समस्या चल रही है, तो उसका हल निकालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की परेशानी में आपके सहयोग से समस्या का समाधान निकल सकता है। कारोबार को लेकर कार्यशैली और मेहनत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी की बात चल रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। ये साझेदारी फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने ऑफिस के काम बहुत सावधानी से करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। गैस और कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। हल्का और सुपाच्य खानपान रखें।
वृष:
अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। लाभ के मौके तलाशने पर आपको कामयाबी मिलेगी। धैर्य और शांति से अपने कामों को अंजाम दें। रुकी पेमेंट मिल सकती है। किसी करीबी इंसान से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी। किसी संबंधी या पड़ोसी से विवाद होता है, तो उसे खत्म करने में आपको विशेष कोशिश करनी पड़ सकती है। लापरवाही से कुछ लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। महत्वपूर्ण चीजों और डॉक्यूमेंट को संभालकर रखें। दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यवसाय में नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न लें। रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने से सुकून मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में बदनामी मिलने की आशंका है। सावधान रहें। तनाव और अवसाद जैसी स्थिति आपका मनोबल कमजोर कर सकती है। उचित इलाज करें।
मिथुन:
आज ज्यादातर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में बीतेगा। व्यक्तिगत कार्य की तरफ ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ किसी तरह की कोताही न करें। आलस और लापरवाही से रुकावट आ सकती है। इसका असर आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। अधिकारियों द्वारा आपको उचित सहयोग मिलेगा। नए कार्य को शुरू करने में रुचि न लें। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। कार्य ज्यादा होने से तनाव रहेगा। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट करना उचित नहीं है। नकारात्मक विचारों से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
कर्क:
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपका रुझान रहेगा। जिससे आप बहुत अधिक सुकून और शांति भी महसूस करेंगे। आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयत्नशील हैं, आज उसमें आशातीत सफलता मिलने वाली है। संतान के प्रति भी अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे। दिन की शुरुआत में कुछ समस्या भी आ सकती हैं। बहुत शांत चित्त तरीके से चीजों को अरेंज करना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। वरना संबंधों में भी खटास आएगी। मानसिक शांति पाने के लिए आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। पैतृक व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ मिलता नजर आ रहा है। किसी उच्चाधिकारी का सहयोग आपके कार्य में मन मुताबिक सफलता प्रदान करेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में व्यवस्थित वातावरण रहेगा और आप अपने लिए कुछ समय व्यतीत कर के सुकून महसूस करेंगे। एसिडिटी अथवा गैस की वजह से पेट दर्द की समस्या रहेगी। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
सिंह:
कुछ कार्यों में सफलता पाने के लिए रणनीति से काम करना होगा। सफलता पाने के लिए कुछ स्वार्थी होना भी जरूरी है। सिर्फ ये ध्यान रखें कि किसी का नुकसान न हो। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आना चाहिए। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी बात पर विश्वास न करें। मान-हानि की आशंका है। यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख कर आगे बढ़ने का है। घर के बुजुर्ग और बड़े लोगों व्यक्तियों के सलाह पर जरूर अमल करें। आपकी इनकम बेहतर होगी। बिजनेस में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव आता है तो घबराने की बजाय काम की कमियों में सुधार लाएं। घर के बड़े लोगों का सहयोग आपकी समस्याओं का हल निकालने मे सहायता करेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। असंतुलित खानपान से गले में इन्फेक्शन हो सकता है। लापरवाही न करें। उचित इलाज लें।
कन्या:
आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको कामों में सफलता देंगे। समाज में मान-सम्मान और वर्चस्व बना रहेगा। पहचान बनेगी। किसी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक क्रियाकलापों में अपनी उपस्थिति और योगदान रखना जरूरी है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा। गैरकानूनी कामों में न उलझें। कोई भी व्यवसायिक लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग जरूर करें। मशीनरी व लोहे आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। आपको अचानक कोई उपलब्धि मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं, तो अच्छा है। तनाव की वजह से गैस, बदहजमी जैसी परेशानी भी हो सकती है। व्यायाम और मेडिटेशन जरूर करें।
तुला:
फाइनेंस से संबंधित कोई भी निर्णय लेने या कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना मान-हानि का कारण बनेगा। समय बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। प्रोडक्शन संबंधी काम में कमी आने से तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी में कामकाज को लेकर लापरवाही न करें। समय पर टारगेट पूरा करने पर ध्यान दें। कोई कंप्लेंट होने की स्थिति बन सकती है। विवाहित संबंध सुखद रहेंगे। मांगलिक काम भी हो सकता है। किसी खास मित्र से भी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
वृश्चिक:
दिनभर व्यस्तता रहेगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में सुख-शांति रखना आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा। रुकी हुई योजनाओं पर काम शुरू होगा। प्रैक्टिकल रहें। अपनी योजनाओं किसी से शेयर न करें। रुकावट आ सकती है। कमियों को पहचानें और सुधार लाने की कोशिश करें। संबंध मधुर रखने के लिए अपने मित्रों और रिश्तेदारों के लिए कुछ समय निकालें। बिजनेस में विरोधियों की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं। उधार लेनदेन न करें। आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में कोई कार्य बिगड़ सकता है। धैर्य रखें। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। आज आप काबिलियत के दम पर खास प्रोजेक्ट हासिल करने में समर्थ रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखें। अत्यधिक मेहनत और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। एलर्जी या मौसमी बीमारी हो सकती है।
धनु:
अपनी दिलचस्पी वाले कामों में कुछ समय बीताएंगे। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों का सम्मान और आदर में कमी न आने दें। उनके आशीर्वाद और सहयोग आपका भाग्योदय हो सकता है। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी होगी।अपने गुस्से पर काबू रखें। सहज रहें। छोटी-मोटी व्यर्थ की बातों पर उलझना ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। यह समय बहुत धैर्य और संयम रखने का भी है। बिजनेस के लिए अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। आप अपनी आर्थिक योजनाएं सफलता से पूरी कर सकेंगे। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। भरपूर मेहनत करें तथा बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी और परिवार वालों का उचित सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें।
मकर:
सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपके नजरिये में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी संबंधी से चल रहा विवाद आपसी सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। आप निश्चित सफल रहेंगे। इस समय वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाते समय बहुत सावधानी रखें। बड़ा खर्चा हो सकता है। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है। व्यावसायिक स्थल पर दिक्कतें रहेंगी। बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। बेहतर होगा फैसले खुद लें। अपने व्यवसायिक कागज संभालकर रखें। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम से परेशान रहेंगे। घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी तालमेल रहेगा। युवा प्रेम संबंधों में पड़कर समय खराब न करें। थोड़ा समय अपनी सेहत और मनोबल को बेहतर बनाने में समय लगाएं। अपने सामर्थ्य से अधिक कार्य करना आपको थका देगा।
कुंभ:
दिनभर भरपूर एनर्जी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में समस्या का हल निकाल लेंगे। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण मिलेगा। नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। गुस्से में माहौल और बिगड़ सकता है। असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। अति आत्मविश्वास रखना भी नुकसान देगा। व्यापारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। परिवार वालों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित रखें। आपका कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहना ज्यादा जरूरी होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक चीजों के इस्तेमाल में सावधानी रखें।
मीन:
लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयास सफल होने वाले हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें। उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। आपको लगेगा कि किस्मत का साथ नहीं मिल पा रहा है। ये सिर्फ आपका वहम होगा। धैर्य और संयम से आप समस्या पर कंट्रोल कर लेंगे। परिवार के कामों में व्यस्तता के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां बनेंगी। अपना मनोबल रखें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना उस पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के करीब ले जाएगा। ऑफिस में सहयोगी की मदद से अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। घर में तालमेल और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौजूदा मौसम से थकान और बदन दर्द बढ़ सकता है।

