दल-बदल: लो, अब रेखा आर्य ने भी छोड़ दी भाजपा, निर्दलीय का करेंगी समर्थन

दल-बदल: लो, अब रेखा आर्य ने भी छोड़ दी भाजपा, निर्दलीय का करेंगी समर्थन
Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड में चुनावी टिकट बंटवारे के दौरान शुरू हुआ दल-बदल का खेल मतदान की तिथि नजदीक आने तक भी जारी है। ताज़ा दल-बदल लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। बिन्दूखत्ता क्षेत्र के हल्दूधार निवासी भाजपा महिला नेत्री एंव बूथ अध्यक्ष रेखा आर्य ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर लालकुआं विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देने का ऐलान किया है । उन्होंने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भावना के विपरीत लालकुआ विधान सभा सीट पर टिकट का वितरण किया है। यहां बिन्दूखत्ता क्षेत्र के तिवारी नगर ,शान्ति नगर ,संजयनगर ,घोड़ानाला,हल्दूचौड़ सहित हल्दूधार में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने अपना ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया।
अपनी नाराज़गी की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने यहां कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज किया और टिकट वितरण में सकारात्मक रवैया नहीं दिखाया। मतदान में अब मात्र 06 दिन रह गए हैं और इन परिस्थितियों में किसी भी पार्टी के लिए पुराने नेताओं की नाराजगी महंगी साबित हो सकती है। गौरतलब है कि लालकुआं सीट पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में हैं जो शुरू से ही भाजपा को इस सीट पर कड़ी चुनौती पेश करते आ रहे हैं। अब बदले हुए हालात में भाजपा के लिए इस सीट पर काफ़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। आए दिन नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के पार्टी छोड़ कर चले जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

Parvatanchal