शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 25 फरवरी 2025

मेष:

  मेष राशि के लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन फायदे के रास्ते भी मिलेंगे। रूटीन लाइफ में नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार न लें। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें। कारोबार में स्टाफ और सहकर्मियों के साथ चल रही गलतफहमियों को शांति से दूर करने की कोशिश करें। गुस्से के कारण परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने से फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से परिस्थितियों को सुलझाएं और घर का माहौल व्यवस्थित रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। योगा, मेडिटेशन भी करें।

वृष:
  कामकाज की मुश्किलें दूर होंगी। परिवार की मदद से आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। युवाओं को सराहनीय कार्य से विशेष सम्मान मिल सकता है। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में अपरिचित से चर्चा न करें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ने में भलाई है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को हावी न होने दें। व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें, कहीं पैसा फंस सकता है। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में शुभ अवसर मिलेंगे। कामकाजी महिलाओं को घर के कामों के साथ सामंजस्य बैठाने में दिक्कत हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। बदलते मौसम के प्रति लापरवाही रखने से खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित खानपान रखें।

मिथुन:
किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो आज उससे संबंधित गतिविधियों में योगदान दें। इससे आपको सुकून मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। समय सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में तालमेल रखने से समस्याओं से बच जाएंगे। बड़े और सम्मानित लोगों का सम्मान करें। कोई पैतृक मसला भी उठ सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपका वर्चस्व रहेगा। आपके मार्गदर्शन और सहयोग से अधिकतर काम समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ेगा। ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान बिगड़ने से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है।

कर्क:
आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर कुछ संकल्प लें। उस पर ध्यान दें। आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी। घर में उचित व्यवस्था रखने की कोशिश कामयाब होगी। आत्मविश्वास और उम्मीदें बने रहने से विरोधियों पर आपका वर्चस्व रहेगा। विवाद की स्थिति बनने पर उसे तूल न दें। तनाव मिलने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। युवा वर्ग ज्यादा बेहतर करने के चक्कर में उपलब्धि को हाथ से न जाने दें। इस समय जैसा मिल रहा है, उसी में संतोष रखें। व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। मनचाहे परिणाम हासिल करने के लिए धैर्य रखना होग। विशेष कार्य को लेकर कोई भी निर्णय लेते समय सोच-विचार जरूर करें। नौकरी में बॉस के साथ गुस्से में आकर संबंध खराब न करें। घर में सुख-शांति और अनुशासित वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखें। अनियमित खानपान की वजह से पेट में दर्द और गैस की शिकायत रह सकती है। जिसका असर जोड़ों के दर्द पर भी पड़ेगा।

सिंह:
मिला-जुला दिन रहेगा। योजनाओं पर काम करने में मुश्किलें आएगी। समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का सहयोग मिलेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक मौके मिलेंगे। कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा इन लोगों से दूरी रखें। एकाग्रता और कार्य क्षमता के अभाव से‌‌ काम बनते बनते बीच में रुक सकते हैं। पालतू जानवरों से छेड़खानी न करें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन अपने महत्वपूर्ण काम कल पर टालने की बजाय तुरंत क्रियान्वित करने की कोशिश करें। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय बहुत अनुकूल है। ऑफिस के कामों में नयापन लाने से कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। दोस्तों से मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें।

कन्या:
किसी विशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोशिश कर रहे थे, तो आज उसमें सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में भी समय बीतेगा। आपका सहज स्वभाव समाज में लोकप्रियता बढ़ाएगा। अपने संबंधों में मजबूती महसूस होगी। युवाओं को अपने आक्रोश और गुस्से पर काबू रखना होगा। इस स्वभाव से दिक्कतें आ सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में दखल न होने दें। गैर जरूरी खर्चों पर भी कंट्रोल करें। व्यवसाय में नई योजनाएं बनाने के लिए समय ठीक नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। मार्केटिंग के कामों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव संबंधी योजना बन सकती है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपकी मान-हानि की वजह बन सकते हैं। सावधान रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखना जरूरी है। तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।

तुला:
कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। सूझबूझ और विवेक से काम लें। सफलता निश्चित है। आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है। भावुकता और आलस की वजह से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। घर के बुजुर्गों का ध्यान और सम्मान रखें। जिससे कि वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। लापरवाही से पार्टियां टूट सकती हैं। कामों की गति मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। पति-पत्नी की कोशिशों से घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य की कमी से दूरियां आ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृश्चिक:
अपनी दिनचर्या में बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे और काफी हद तक कामयाब भी होंगे। कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। घर में किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। व्यर्थ के खर्चे आने से मन कुछ परेशान रहेगा। प्रयास करने पर इनकम का कोई सोर्स शुरू हो सकता है। युवाओं को मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे। निराश न होकर दोबारा उस पर ध्यान केंद्रित रखें। निश्चित सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी दूरदराज की पार्टियों से बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं। कर्मचारियों और साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत गति में आएगा। युवाओं को नौकरी संबंधी खुशखबरी मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। योग, व्यायाम आदि को भी नियमित रखें।

धनु:
आज कुछ चुनौतियां रहेंगी। आपका आत्मविश्वास उनसे जूझने की क्षमता प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों या संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। विशेष मुद्दों पर बातचीत रहेगी। कुछ लोगों में जलन की भावना आएगी। जो कि आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। सावधानी रखें और दिखावे से बचें। आर्थिक निवेश संबंधी कामों को बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। कारोबारी मामलों में आपके लिए निर्णय बेहतरीन साबित होंगे। तरक्की के अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप या खुद का कोई नया बिजेनस शुरू करने का प्लान है, तो समय उत्तम है। नौकरी में ध्यान रखें कि किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की अस्वस्थता के कारण आपका घर के काम में सहयोग देना संबंधों को अधिक मजबूत करेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोपहर बाद आलस व थकान हावी हो सकते हैं। तनाव वाली स्थितियों से बचें। आत्मविश्वास बनाए रखें।

मकर:
अनुभवी लोगों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। सकारात्मक पहलुओं की जानकारी मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति बेहतर बनाने में आपका प्रयास रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य भी संपन्न होगा। किसी भी योजना पर कार्य शुरू करने से पहले उसके संदर्भ में उचित सोच-विचार करें। अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत योजनाएं शेयर न करें। गैर कानूनी काम में रुचि न लें। इनकी वजह से आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। डेली इनकम पहले से बेहतर होगी। अपनी पार्टियों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंध मजबूत रखें। नए कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें। युवाओं को करियर संबंधी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपसी मतभेद का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। उचित व्यवस्था बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। वर्तमान मौसम से लापरवाही करना उचित नहीं है।

कुंभ:
अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से विशेष कार्य को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर की समस्या का समाधान मिलेगा। मेहनत के साथ विशेष रूप से कई कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसों के लेनदेन को लेकर गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर संबंधों पर भी पड़ेगा। गलत लहजे में बातचीत करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। बिजनेस में रुकावट रहेंगी, लेकिन साथियों और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। नए काम से संबंधित योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। नौकरी में काम कम होने से आराम मिलेगा। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवा प्रेम प्रसंग में समय खराब करने की बजाय करियर पर ध्यान दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।

मीन:
पिछले कुछ समय से संबंधों के बीच जो मनमुटाव चल रहे थे, आज आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हर काम शांति से संपन्न होंगे। व्यवस्थित बजट रखें। अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है कि जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा, इसलिए सावधान रहें। इस चिंता का असर आपकी सुकून और नींद पर पड़ सकता है। किसी मित्र की सहायता से आपकी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। मेहनत से घबराए नहीं। नौकरी में टारगेट हासिल होने से बॉस और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मन मुताबिक ट्रांसफर होने की भी संभावना है। घर में व्यवस्थित वातावरण रहेगा। अपोजिट जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध अच्छे होंगे। पेट संबंधी दिक्कत रहेगी। अनियमित खानपान के कारण ऐसा होगा। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।

Parvatanchal