ख़ास ख़बर: देर रात प्रशासन की टीम ने की छापेमारी, मानकों का उल्लंघन करने वाले बार-रेस्टोरेंट सील

ख़ास ख़बर: देर रात प्रशासन की टीम ने की छापेमारी, मानकों का उल्लंघन करने वाले बार-रेस्टोरेंट सील
Spread the love

 

देहरादून। शनिवार देर रात शराब माफियाओं की मनमर्जी पर एक बार फिर जिला प्रशासन ने हंटर चलाया है। स्थानीय बुजुर्ग एवं महिला निवासियों की लंबे समय से शिकायतें  मिल रही थी। रोमियो लेन एवं सर्किल बार पर कार्रवाई हुई।
रात 11ः00 बजे के बाद भी डीजे चलाया जा रहा तथा शराब-हुक्का परोसा जा रहा था। 100 से अधिक लोग दोनों बार में मौजूद थे। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारियों ने रात को छापामारी अभियान  चलाकर दोनों को सील कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन देहरादून द्वारा राजपुर रोड अवस्थित रोमियो लेन बार एवं रेस्टोरेंट, सर्किल बार एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की करवाई की गई, जिनकी स्थानीय निवासियों द्वारा विभिन्न माध्यम से लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। रोमियो लेन बार में सौ से अधिक लोग उपस्थित थे, जिनमें कई स्कूली छात्र/ छात्राएं व अवयस्क नागरिक भी थे।

Parvatanchal