माकपा: पार्टी प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में जनसंपर्क एवं बैठक

माकपा: पार्टी प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में जनसंपर्क एवं बैठक
Spread the love

 

देहरादून।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से वाममोर्चा समर्थित माकपा प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के कई गांवों में जनसंपर्क एवं अनेक बैठकों एवं सभाओं का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कामरेड कमरूद्दीन लम्बे समय से जनमुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव प्रयास किया है। उनके नेतृत्व में आपसी सद्भाव एवं साम्प्रदायिक एकता एवं आपसी भाईचारे के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वक्ताओं ने कहा कि यदि जनता उनको चुनती है तो निश्चित तौर पर वे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए उपाय, बंजर एवं जंगल भूमि में बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने, शीशमबाड़ा कूड़ाघर को हटवाने, सिडकुल में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा श्रम कानूनों का पालन कराने, सड़कों व बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंधों का निर्माण कराने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा व्यवस्था कराने, मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित कराने, सभी प्रकार की पेंशन समस्याओं को हल कराने तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा केन्द्रों की स्थिति में सुधार आदि जनमुद्दों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करेंगे। सभावाला, सहसपुर, भाऊवाला व सेलाकुई आदि क्षेत्रों सभाओं एवं बैठकों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलापंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, पूर्व प्रमुख राजेंद्र पुरोहित, पूर्व प्रधान सुन्दर थापा , राज्य सचिव राजेन्द्रसिंह नेगी, लेखराज, शिशुपाल नेगी, मास्टर शेर सिंह, चन्द्र प्रकाश गैरोला, सुधा देवली, अमरबहादुर शाही, ब्रह्मानन्द कोठारी, गयूर अहमद व सत्यम समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।

 

Parvatanchal