कामयाबी: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कामयाबी: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Spread the love

 

पौड़ी। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में बीते बुधवार को नाबालिग के भाई ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर एसएसपी ने जल्द आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को पाबौ के एक गांव के स्थानीय निवासी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। उसमें बताया गया कि युवक द्वारा उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई है। इस पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में पोक्सो के साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने टीम का गठन किया। मामले में विवेचक ने जांच की तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को मांडाखाल पौड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी व मुख्य आरक्षी बारु दत्त शामिल थे।

Parvatanchal