कामयाबी: चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, तलाशी में 112 ग्राम स्मैक बरामद

कामयाबी: चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, तलाशी में 112 ग्राम स्मैक बरामद
Spread the love

 

चम्पावत। नशे के खिलाफ रीठासाहिब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 112 ग्राम स्मैक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया। पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान रीठासाहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने एक संदिग्ध बाइक सवार के चल्थी से रीठासाहिब की तरफ भागने की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर बुड़म क्षेत्र में कुलदीप जोशी निवासी खटकना पुल, चम्पावत को बाइक संख्या यूके 03सी-7465 को रोका। तलाशी में उसके पास से 112 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह स्वयं स्मैक पीने का आदी है। वह नानकमत्ता से स्मैक खरीद कर पहाड़ी क्षेत्र में बिक्री करता है। बरामद स्मैक की कीमत 34 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ रीठासाहिब थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया। एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी कोतवाली चम्पावत का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हरीश नाथ, कांस्टेबल मनोज कुमार, वीर सिंह और विनोद जोशी आदि शामिल रहे।

Parvatanchal