एक्शन: पूर्व पार्षद समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज, महिला बीएलओ पर जानलेवा हमला करने का आरोप
ऋषिकेश। नगर निकाय चुनाव में बीएलओ ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत 11 लोगों को नामजद जबकि कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने उन्हें विधिक अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। बुधवार को ऋषिकेश की आशा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुंचकर सांकेतिक धरना दिया और अपना शिकायती पत्र भी दिया। आशा कार्यकर्ता यूनियन की प्रदेश महामंत्री ललितेश ने कहा कि बीते 23 जनवरी को वार्ड नंबर 27 बूथ संख्या 54 सहायक अभियंता परियोजना खंड ऋषिकेश क्रम संख्या एक में बीएलओ आशा कौशल्या बिष्ट ड्यूटी पर तैनात थीं। इस दौरान क्षेत्र के एक पार्षद प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा चुनावी प्रक्रिया में बाधा पहुंचाते हुए उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, जिससे वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गईं, उसके उनके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार अभी भी चल रहा है। उन्होंने मामले में आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आशा शशि कश्यप, डेजी पंवार, पूनम देवी, अनीता पंत, सुमित्रा थपलियाल, मंजू राणा, गंगा गुप्ता, मीना रावत आदि शामिल रहे। वहीं, कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीएलआो कौशल्या बिष्ट ने तहरीर दी। बताया कि वह निकाय चुनाव में मतदान के दिए वार्ड 27 में चुनाव ड्यूटीं पर थीं। आरोप लगाया कि इस दौरान पूर्व पार्षद शौकत अली, शहाबुद्दीन, संदीप शर्मा, नितिन शर्मा, विमल, गुलशन, निशा खातून, नसीमा, जेस्मीन, साजिया, सुनील, दीपक राणा और उपेंद्र व एक दर्जन से ज्यादा अज्ञातों ने चुनाव कार्य प्रभावित कर जानलेवा हमला किया। मारपीट करते हुए उन्होंने जमकर बदलसूकी भी की। एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

