शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: सोमवार, 27 जनवरी 2025

मेष:
कठिन समस्या का हल मिलने वाला है। अचानक किसी मित्र से मुलाकात का मौका मिलेगा। कई समस्याओं का समाधान निकलेगा। संतान से संबंधित भी चिंता दूर होने से राहत मिलेगी। कोई चुनौती आने पर मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी संबंधित महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित रखें। धर्म-कर्म के कामों में योगदान देने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। जानवरों से छेड़छाड़ न करें। व्यवसाय में नया काम शुरू करने का प्लान है, तो आज कार्य शुरू कर देना चाहिए। दूसरों के मामलों में ना उलझकर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। बिजनेस संबंधी नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जो कि भविष्य में फायदेमंद भी रहेंगे। नौकरी में मनचाहे पद के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा घर में भी सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पेट में जलन और दर्द की समस्या रह सकती है। तुरंत इलाज लेना जरूरी है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

वृष:
परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। जिसमें आपकी राय मानी रहेगी। आपके राजनैतिक संपर्क हैं, तो उन्हें अधिक बेहतर बनाएं। उनसे आपको उचित लाभ हो सकता है। युवाओं को किसी कार्य में परेशानियां और रुकावट आने से उदासी महसूस हो सकती है। वरिष्ठ लोगों की मदद लेना आपकी समस्या को हल करेगा। भूमि संबंधी कोई डील होने में पेपर्स को लेकर कुछ रुकावट रह सकती है।  व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं काफी तक ठीक हो जाएंगी। पार्टनरशिप में सामंजस्य की कमी से नुकसान हो सकता है। ऑफिस में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, तो उचित है। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा और पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के अवसर मिलेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। समय-समय पर उचित आराम ले तथा दवाई लेने में लापरवाही ना करें।

मिथुन:
आज कई तरह के अवसर मिलेंगे। इनका उचित लाभ उठाने की जरूरत है। अपने कामों में पूरी तरह लग जाएं। लाभ मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। फाइनेंस संबंधित मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए अपनी क्षमता से अधिक खर्च अथवा निवेश न करें। कर्ज व लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करने की भी जरूरत है। ससुराल के साथ संबंध मधुर बनाने में आपके प्रयास जरूरी हैं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को मन मुताबिक कोई कार्य मिलेगा। नए काम को शुरू करने की भी योजना बनेगी। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कोई पारिवारिक कार्य हल हो जाएगा। सुख-शांति का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। बदलते मौसम को देखते हुए प्रतिकूल आहार और व्यवहार रखें। लापरवाही से स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है।

कर्क:
आज कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने वाला है। बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें। किसी से तकरार न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। संतान के साथ एक मित्र की तरह उनका मार्गदर्शन करें। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका निर्णय सकारात्मक रहेगा। लोन लेने की प्लानिंग चल रही है, तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी। परिवार के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। इंफेक्शन होने पर तुरंत इलाज लें। मौसम के अनुकूल वस्तुओं का अधिक सेवन करें।

सिंह:
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कड़ी मेहनत से परिस्थितियों में अनुकूलता आ जाएगी। युवाओं के लिए सफलता और उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। विदेश जाने की प्लानिंग साकार हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में किसी तरह का निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। इस समय सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से थोड़ी दूरी रखें। इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। यह समय अपने कार्यों में ही फोकस करने का है। कार्यस्थल पर सभी गतिविधियों पर भरपूर ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्लान चल रहा है, तो उस पर और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। ऑफिशियल पेपर्स और फाइलों को संभालकर रखें। पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना संबंधों में और नजदीकियां बढ़ाएगा। उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय अवश्य बिताएं। मेडिटेशन, एक्सरसाइज करना भी उचित समाधान है।

कन्या:
आज किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आपका प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिन पर कटौती भी संभव नहीं होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपके लिए मुश्किलें और मान-हानि पैदा कर सकता है। बेहतर होगा फालतू बातों में ध्यान न देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। व्यवसाय में आय की स्थिति मध्यम रहेगी। नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा। ऑफिस में राजनीति से खुद को अलग रखें। अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव रह सकता है। जिसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नाकामयाबी रहेगी। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और वायु की समस्या परेशान करेंगी।

तुला:
वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रैक्टिकल सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वाहन या कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभाले। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद न होने दें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है। पिता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक:
राजनैतिक या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। लोकप्रियता के साथ जनसंपर्क भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह सपना आज कामयाब हो सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जमीन जायदाद संबंधी निर्णय लेने से पहले उसके पेपर्स अच्छे से जांच लें। यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में न आएं। नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय धैर्य से लें। लाभदायक नतीजे मिलेंगे। व्यवसाय को लेकर लाभदायक समय चल रहा है। कामकाज किसी से शेयर न करें। कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होगी। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध परिवार की सहमति से विवाह में बदल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम की वजह से आलस रह सकता है। सुबह योगा और एक्सरसाइज करने से दिन अच्छा रहेगा।

धनु:
अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर अमल करना लाभदायक रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार का रुका कार्य आपके प्रयासों से हल हो सकता है। शॉपिंग करते समय आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें। उनकी समस्याओं का समाधान निकालें। अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में मुनाफे की स्थिति रहेगी। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी की बात चल रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। अपने काम तय समय पर पूरा करना तरक्की दे सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता है। कुछ समय पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी निकालें। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं को समझें। वाहन सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी तरह का रिस्क लेने से आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

मकर:
निवेश करते समय अनुभवी की सलाह लेना आपको भविष्य में लाभ दे सकता है। सकारात्मक नजरिया रखने से विपरीत परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। बच्चों की समस्या दूर होगी। योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ रुकावटें रहेंगी। आय कम और खर्चा अधिक जैसी स्थिति रहने से चिंता रहेगी। युवा वर्ग लाभ प्राप्ति के लिए गलत रास्ता न अपनाएं। अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। व्यावसायिक मामलों की गतिविधियां अपनी देखरेख में ही पूरी करें। कर्मचारी पर आंख बंदकर विश्वास करना धोखा दे सकता है। किसी भी कार्य में पक्के बिल का प्रयोग करें। नौकरीपेशा लोग मनोनुकूल काम न मिलने से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी की एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। इससे आपसी संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत के लिए अपना दिनचर्या और खानपान संतुलित रखना बहुत जरूरी है।

कुंभ:
भविष्य से संबंधित महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। मनोनुकूल गतिविधियों में समय बीताने से मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित खरीद-फरोख्त के काम संपन्न हो सकते हैं। कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें। चीजों को शांति व्यवस्थित करने का प्रयास करें। नकारात्मक मित्रों की सलाह पर विश्वास न करके अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। टीमवर्क में काम करने से जल्दी सफलता मिलेगी। कार्य जिस तरह चल रहे हैं, उनमें किसी तरह का बदलाव लाने की कोशिश न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फाइनेंस की परेशानियों में कमी आएगी। घर-परिवार और कारोबार के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। थकान और तनाव का बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

मीन:
सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखें। समय खराब होगा। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। पुराना उधार दिया पैसा भी आज प्राप्त हो सकता है। अजनबी लोगों से लेन-देन में सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे आपकी आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा। विद्यार्थियों में भी एकाग्रता की कमी हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक गतिविधि लीक हो सकती है। कर्मचारियों के कामों पर नजर रखें। जल्दी ही स्थितियां काबू में आ जाएंगी। पूरे जोश से अपने काम के प्रति एकाग्र रहें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। संतान की जिद या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। तनाव अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें।

Parvatanchal