खान-पान: आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है पालक, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स..

खान-पान: आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है पालक, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स..
Spread the love

 

पालक एक पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है, जो आपके खाने में नया स्वाद जोड़ सकता है।
पालक आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
आइए आज हम आपको पालक के स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप शाम के समय बनाकर खा सकते हैं। यकिनन ये आपके घर में सभी को पसंद आएंगे।

कुरकुरी पालक पत्ता चाट
पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और बड़े पालक के पत्तों को धोकर सुखाएं।
अब बेसन, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं, फिर इस घोल में पालक के पत्तों को डुबोकर गर्म तेल में तलें।
इसके बाद तले हुए पालक के पत्तों को प्लेट पर रखकर इनके ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, सेव और अनारदाना गार्निश करें।
यह कुरकुरी पालक पत्ता चाट आपके मेहमानों को पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें:   खान-पान: सेब से बनाई जा सकती हैं 5 तरह की लज़ीज चटनी, इनकी रेसिपी भी है आसान

पालक की टिक्की
पालकी टिक्की एक अनोखा व्यंजन है, जिसके लिए सबसे पहले उबले आलूओं को मैश करें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
अब इसमें उबला और कटा पालक डालें, फिर नमक और मसाले मिलाकर टिक्की का आकार दें। इन टिक्कियों को गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें या तवे पर सेंके।
इसे हरी धनिये की चटनी या खजूर की चटनी के साथ परोसें ताकि इसका स्वाद दोगुना हो जाए।

मलाईदार पालक पास्ता
अगर आप पास्ता पसंद करते हैं तो मलाईदार पालक पास्ता जरूर बनाएं।
सबसे पहले पास्ता को पानी में उबालकर ठंडे पानी से धो लें, फिर एक कढ़ाई में मक्खन गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज भूनें।
अब इसमें क्रीम डालकर मिलाएं, फिर इसमें उबला हुआ पास्ता और बारीक कटा पालक डालें।
इसके बाद इसमें ऊपर से चीज़ और ओरेगानो या मिक्स्ड हर्ब्स डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।
यह पास्ता बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा।

ये भी पढ़ें:   खान-पान: सेब से बनाई जा सकती हैं 5 तरह की लज़ीज चटनी, इनकी रेसिपी भी है आसान

पालक की स्मूदी
सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी स्मूदी से हो तो पूरा दिन ऊर्जा भरा रहता है।
इसके लिए ब्लेंडर में ताजे पालक के पत्ते, केला, दही, शहद और थोड़ा-सा दूध डालकर ब्लेंड कर लें जब तक सब कुछ अच्छे से मिश्रित ना हो जाएं।
अब इस स्मूदी को ग्लास मे निकाल कर तुरंत पीएं। यह स्मूदी ना केवल पौष्टिक होती है बल्कि पेट भरने वाली भी होती हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

मसालेदार पालक रोल्स
मसालेदार पालक रोल्स पार्टी स्नैक्स के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
इसके लिए रोटी बेलकर उस पर हल्का मक्खन लगाएं और बीच में तैयार मसाला रखें, जिसमें उबले आलू, पालक, प्याज, टोमैटो सॉस आदि शामिल हों।
अब इसे रोल करके हल्का सेंकें ताकि बाहर की परत कुरकुरी बन जाए। इन्हें काटकर प्लेट में सजाएं और ऊपर से थोड़ा चीज़ ग्रेट करके ओवन में हल्का मेल्ट होने तक रखें।
ये रोल्स बच्चों को खासतौर पर पसंद आते हैं।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!