शर्मनाक: कलयुगी मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया बलात्कार, वजह जान उड़ जाएंगे होश…

शर्मनाक: कलयुगी मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया बलात्कार, वजह जान उड़ जाएंगे होश…
Spread the love

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 38 वर्षीय मां ने अपने 30 वर्षीय प्रेमी से अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करवाया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
कासरवडावली पुलिस स्टेशन के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 9 नवंबर, 2023 को अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, मां के प्रेमी ने उसका रेप भी किया।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।
यह घटना ठाणे में ही हुई एक अन्य घटना की याद दिलाती है जहां एक महिला से शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Parvatanchal