शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 09 जनवरी 2025

मेष:
व्हीकल खरीदारी की योजना बनेगी। ननिहाल से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा बताने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को अनदेखा न करें। फालतू कामों में धन का बहुत नुकसान हो सकता है। लेनदेन में सावधानी रखें। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव होगा। बड़े लोगों का उचित सम्मान करना आवश्यक है। बिजनेस में बदलाव को लेकर किए फैसले सही साबित होंगे। मार्केटिंग के कामों पर बहुत ध्यान दें। बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद होगी। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर की समस्या हल हो जाएगी। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। जोड़ों के दर्द, एसिडिटी की समस्या रहेगी। ज्यादा भारी और तला-गला खाना खाने से परहेज करें।
वृष:
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और फायदा मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश संबंधी कामों के लिए अनुकूल समय है। घर की देखरेख या नया व्हीकल खरीदने की प्लानिंग होगी। विवादों से बचें। क्योंकि इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। आपके कामों में रुकावट आएंगी। खर्चों में कटौती करना असंभव होगा। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मान-हानि हो सकती है। समय अनुसार अपनी सोच में परिवर्तन करें। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है। अपने काम की गुणवत्ता में सुधार कर के अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। ध्यान रखें कि सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों औकको एक्स्ट्रा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घरेलू मामलों में ज्यादा दखल न दें। आपसी तालमेल से घर का वातावरण सुखद रखना आपका कर्तव्य है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है, तो राहत मिलेगी।
मिथुन:
अनुकूल समय है। सोचा हुआ कोई काम समय पर पूरा होने से मन में उमंग और उत्साह रहेगा। कुछ नए प्रयोग करने का भी मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में आप हिस्सा लेंगे। किसी मित्र या संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो अनुभवी की मध्यस्थता से संबंध सुधरेंगे। संतान के भविष्य से संबंधित अहम मुद्दे में रुकावट आ सकती है। जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। अपने काम व्यवस्थित रूप से पूरे करने के लिए पहले खुद को व्यवस्थित होना पड़ेगा। किसी भी परिवर्तन या बदलाव से घबराए नहीं। बिजनेस में धन लाभ की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार वृद्धि के लिए लोन या ऋण की कोशिश चल रही है तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय दूरी रखना जरूरी है। मौसम के प्रति लापरवाही करने से बीमार हो सकते हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
कर्क:
किसी भी योजना पर अच्छे से सोच-विचार करके काम करने से लक्ष्य पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। गैर कानूनी कामों से दूर रहें। आपकी सफलता देखकर जलन की भावना से कोई आपका नुकसान कर सकता है। बेहतर होगा अपने सीक्रेट किसी से भी शेयर न करें। नकारात्मक स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। बिजनेस बढ़ाने के लिए जानकारी को हासिल करना होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन जरूर लें। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद न करें। परिवार के साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करने से संबंधों में नजदीकी आएगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से खुशी बढ़ेगी। कब्ज या बवासीर की दिक्कत चल रही है, तो इलाज लें, वरना समस्या बढ़ सकती है। विशेष तौर पर खानपान में सुधार करें।
सिंह:
परिस्थितियों के अनुसार अपनी रूटीन में बदलाव करने से फायदा होगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज में सफल होने से राहत मिलेगी। मानसिक सुख के लिए एकांत या धार्मिक स्थल पर थोड़ा वक्त जरूर बिताएं। अपने पसंदीदा काम पूरी ताकत से करने की कोशिश करें। आपका कोई खास व्यक्ति ही आपका भरोसा तोड़ सकता है।ससुराल के साथ संबंधों में मधुरता रखने में आपकी कोशिशें जरूरी हैं। मौज-मस्ती में समय खराब न करें। बिजनेस में हाथ आए मौके ज्यादा सोच-विचार करने में न गवाएं। तुरंत फैसले लें। कॉन्टैक्ट और मार्केटिंग संबंधी कामों में फायदा होने की संभावना है। उधार लेनदेन न करें। करियर को प्राथमिकता देने की जरूरत है। जीवनसाथी और परिवार वालों के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। तनाव और थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर दवाइयों में सावधानी रखें।
कन्या:
आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी करीबी से गिफ्ट भी मिल सकता है। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी आपकी भागीदारी रहेगी। बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे।ऐउ घर की उपयोगी चीजों की खरीददारी में ज्यादा खर्चा होने की आशंका है। इनकम के मुताबिक ही खर्चा करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-सम्मान बनाए रखें। जिससे वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। बिजनेस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी योजनाओं और काम करने के तरीकों को सीक्रेट रखें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने सामान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी मन खुश होगा सुकून मिलेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। ई घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत के लिए कसरत जरूरी है। गठिया की समस्या में दवा और मालिश की अनदेखी ना करें।
तुला:
किसी भी गतिविधि में प्रैक्टिकल एप्रोच रखना आपको मन मुताबिक परिणाम देगा। आप अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के मामलों में सफलता मिलेगी। घर में किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। किसी भी तरह के विवाद में खुद को शामिल न करें। दोस्त अथवा रिश्तेदार की रूपए-पैसों से संबंधी सहायता करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गैर कानूनी काम की मदद न लें। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। इस समय बिजनेस संबंधी नई कार्यवाही न करें। साथ काम करने वालों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा अपने कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रेम से घर काम माहौल सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। खान-पान और दिनचर्या संयमित रखें। इससे सेहत अच्छी होगी। गैस, एसिडिटी से भी राहत मिलेगी।
वृश्चिक:
अपनी विचार शैली में बदलाव लाने से आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संबंधियों और दोस्तों के साथ संपर्क में रहने से रिश्तों में मधुरता रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। इस समय सेहत के लिहाज से महिलाओं को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। तनाव और आलस्य के कारण रूटीन डिस्टर्ब हो सकता है। किसी पर जल्दी विश्वास करना अथवा भावुकता की वजह से आपको धोखा मिल सकता है। गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यस्तता रहेगी। बिजनेस की समस्या का समाधान मिल जाएगा। पार्टनरशिप में साथी के साथ मनमुटाव न होने दें। समय अनुसार कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाएं। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मतभेद न होने दें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास रखें। ठंड से खुद को बचाएं। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। ये योगा, मेडिटेशन से हो जाएगा।
धनु:
किसी विशेष योजना पर काम करने के लिए सक्रियता और सतर्कता रखने से सफलता मिलेगी। किसी दोस्त या संबंधी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक शांति के लिए एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर थोड़ा समय जरूर बिताएं। युवाओं को अपने करियर को लेकर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष के साथ परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता, काम का दबाव आदि जैसी स्थिति रहेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। कोई भी व्यापारिक लोन अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेने का प्रयास न करें। व्यावसायिक देंउत्पादन के प्रचार-प्रसार को और अधिक बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशल मामलों में सावधानी बरतें। युवाओं को नौकरी के लिए प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ पार्टी या समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर:
अनुभवी लोगों का सानिध्य और आशीर्वाद आपको ऊर्जावान रखेगा तथा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। पुरानी गलतियों से सीख कर और अधिक बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। स्वयं को बेहतर परिस्थिति में पाएंगें। मान-सम्मान बना रहेगा। आपकी किसी लापरवाही की वजह से किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की स्थिति बन रही है। जिद और गुस्से जैसे स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे। कहीं वाद-विवाद की स्थिति भी बढ़ सकती है। अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें। कारोबार में अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर करने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करने से आपसी प्रेम-प्यार भी बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और तनाव रखना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की परेशानी से संबंधित लोग अपना ध्यान अवश्य रखें।
कुंभ:
अपनी गलतियों को स्वीकारें और सुधार कर आगे बढ़े इससे आपको दिनचर्या व्यवस्थित करने में सुविधा होगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। दिन के दूसरे पक्ष में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य और शांति रखें तथा पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। वरना कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। व्यावसायिक काम तथा नौकरी में जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सतर्क रहें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
मीन:
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आ हीज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। घर-प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल रखना चुनौती रहेगी। अपने स्वभाव में इगो और गुस्से जैसी गतिविधियों का स्थान ना दें। किसी भी काम को टालना उचित नहीं है। यह समय अपने निर्णय को तुरंत कार्य रूप में अंजाम देने का है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अच्छे लाभ के अवसर बन रहे हैं। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का आप की मध्यस्थता से निवारण होगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर घमिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। सायं काल परिवारजनों के साथ डिनर अथवा मनोरंजन में व्यतीत करने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगा व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंं। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और प्रफुल्लित रखेगी।

