चुनाव: जनता के बीच जनता के लिए आया हूं : डॉ. धनसिंह नेगी

चुनाव: जनता के बीच जनता के लिए आया हूं : डॉ. धनसिंह नेगी
Spread the love

नई टिहरी। टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. धन सिंह नेगी के पक्ष में प्रचार करते हुए  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि टिहरी की सभी 6 सीटों पर कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने कांग्रेस से उम्मीदें बांधी हुई है। सीएम के रूप में हरीश रावत को जनता देखनी चाहती है।

जाखणीधार पहुंचने पर डॉ धन सिंह नेगी का भव्य स्वागत किया गया। जाखणीधार ब्लॉक में कांग्रेस प्रत्याशी धन सिह नेगी के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, आकाश कृषाली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रॉवत, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, साब सिह सजवाण, महावीर गुनसोला, मारकंडे, विनोद चमोली,सत्ये सिह, मुसर्रफ अली मुर्तजा बेग, बसीर अहमद, संदीप कण्डासी, विक्रम उनाल, रणवीर राणा, देवेश्वरी सेमल्टी, राकेश पँवार, वीरेंद्र लाम्बा, विक्रम लाम्बा, एतवार सिह , महिपाल पँवार ,दर्शन लाल ने जाखणीधार पहुंचने पर डा धन सिंह नेगी का भव्य स्वागत करते हुये अभिनंदन किया।

यहां पर डॉ धन सिंह नेगी ने भावुक होते हुए कहा- ‘पहले मैं जिस दल भाजपा में था, उसके नेताओ ने मेरे साथ धोखा और छल कपट किया। मैं अंतिम दिन तक अपने टिकट का इंतजार करता रहा, किन्तु टिकट एक ऐसे नेता को दे दिया गया जो विधानसभा में 10 वर्षों से गायब है। मैं लगातार जनता के बीच रहा। दुख-सुख में साथ खड़ा रहा। जब मैं हताश और निराश हो गया तब मुझे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अग्रज नेता हरीश रावत ने सहारा देकर मेरा मनोबल बढ़ाया। मुझे कांग्रेस पार्टी में आमंत्रित कर ज्वाइनिंग करवाई और कांग्रेस का टिकट देकर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया, मैं आज आपके बीच में हूं।’

Parvatanchal