चुनावी रण: हरदा को मिला कर्मचारी नेता समेत कई जन संगठनों का समर्थन

चुनावी रण: हरदा को मिला कर्मचारी नेता समेत कई जन संगठनों का समर्थन
Spread the love

संवाददाता
हल्द्वानी, 29 जनवरी। अंतिम दौर में हुए फेर-बदल में दिग्गज कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पार्टी उम्मीदवार घोषित हो जाने से लालकुआं विधानसभा सीट पर चुनाव खासा महत्वपूर्ण हो गया है। अपने सियासी कद के अनुसार हरीश रावत को हर तबके का व्यापक समर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में सेंचुरी पेपर मिल की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल ने विधान सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि सेंचुरी पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल लालकुआं विधानसभा से पूर्व में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि उनके पुत्र हल्द्वानी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है। डीएन सुयाल की यूनियन सेंचुरी पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन है। जिसमे हजारों कर्मचारी जुड़े है। इस बार उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को समर्थन देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कांग्रेसी प्रत्याशी हरीश रावत ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कई अन्य संगठन भी हरीश रावत के समर्थन में आगे आ रहे हैं, इससे शुरूआती दौर में हरीश रावत की स्थिति अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

हरीश रावत के समर्थन में आगे आए डीएन सुयाल का कहना है कि पूरी लालकुआं विधानसभा के विकास के लिए हरीश रावत का जीतना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ ही समर्थकों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु कबडवाल का कहना है कि डीएन सुयाल द्वारा समर्थन देने से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की स्थिति और अधिक मजबूती होगी।

Parvatanchal