प्रतिक्रिया: चुनाव आते ही निकला UCC का जिन्न, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का तंज

प्रतिक्रिया: चुनाव आते ही निकला UCC का जिन्न, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का तंज
Spread the love

 

 

देहरादून। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद यूसीसी को लेकर फिर जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। जहां सीएम धामी ने जनवरी माह में यूसीसी लागू करने की एक बार फिर घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है सीएम धामी ने 2022 से ये राग अलाप रखा है और प्रदेश में जब भी चुनाव होने होते हैं, प्रदेश की भाजपा सरकार का यूसीसी का जिन्न बाहर आ जाता है। माहरा के अनुसार, इन घोषणाओं का प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है और न ही प्रदेश की जनता इस जुमले पर अब ध्यान दे रही है क्योंकि हर चुनाव से पहले यूसीसी का जुमला बीजेपी की आदत में शुमार हो गया है।

 

Parvatanchal