शिकंजा: नशीला पदार्थ खिलाकर भगा ले गया किशोरी को, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रुड़की। एक सप्ताह पूर्व परिजनों को नशीला पदार्थ देकर किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक आरोपी द्वारा किशोरी के परिजनों को नशीला पदार्थ देकर किशोरी का अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का नाम लविश उर्फ राज कश्यप निवासी बालावाली थाना खानपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

