एक्शन: बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस और पीएसी के साथ ऊर्जा निगम ने की छापेमारी
रुड़की। देहात क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत पर ऊर्जा निगम की देहरादून विजिलेंस और लक्सर डिविजन की अलग-अलग टीमों ने पुलिस और पीएसी के साथ कई गांवों में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम द्वारा सोलह जगहों पर बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन सभी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। लक्सर की देहात क्षेत्र में बिजली की चोरी आम बात है। कई बार इसके खिलाफ कार्रवाई करने गए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ता है। इसे देखते हुए शनिवार में ऊर्जा निगम की दो टीमों ने बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी फोर्स साथ लेकर गांवों में छापेमारी की। छापे में टीमों ने पीपली गांव में निसार अहमद पुत्र गफूर अली, शौकीन, अली हसन पुत्र मीर हसन, निगम पुत्र अतर सिंह, मुन्ना पुत्र लतीफ और महतोली में बिजेंद्र पुत्र कलीराम, अरविंद पुत्र सोमपाल, विनोद पुत्र कलीराम, राजू पुत्र पाल्लू, सुखपाल पुत्र इंदर, राजेश पुत्र रामचंदर, सतीश पुत्र रामपाल के घर में बिजली चोरी पकड़ी है। इनके अलावा लक्सर गांव में अर्जुन सिंह पुत्र अमरपाल, अकौढ़ा कलां में पंकज पुत्र मुकेश कुमार, बसेड़ी खादर में राकेश पुत्र कलिराम, खड़ंजा कुतुबपुर में मुस्तकीम उर्फ भूरा पुत्र रशीद अहमद मुंडा खेड़ा खुर्द में शाहिद अहमद पुत्र रहमतुल्लाह के घरों में भी टीमों ने बिजली की चोरी पकड़ी। इन सभी आरोपियों के घर से कटिया सील करने के बाद टीमों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

