शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 07 नवंबर 20224

मेष:
निवेश संबंधी फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। आज आप अपने व्यक्तिगत रुचि संबंधी कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके काम में कोई अड़ंगा भी डाल सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। विवादित मामलों से दूर ही रहें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है, वरना संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। ग्राहक अथवा अपनी पार्टियों के साथ संबंध खराब ना करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा और इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें तथा नियमित जांच अवश्य करवाएं।

 

वृष:
किसी भी गतिविधि में आपके फैसले सर्वोपरि रहेंगे, लेकिन साथ ही दूसरों के विचार और सलाह पर भी ध्यान दें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में बदल सकती है, इसलिए इस विषय पर अपना ध्यान विशेष तौर पर केंद्रित रखें। आलस्य और मौज मस्ती की वजह से युवा वर्ग कोई उपलब्धि गंवा सकते हैं, इसलिए फोकस रहें। दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से आपके आत्मबल व कार्य क्षमता में कमी आएगी। किसी भी प्रकार का उधार संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें या बहुत ही सावधानी पूर्वक करें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में गति देने के लिए कुछ कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। इस संदर्भ में गंभीरता से सोच विचार व मूल्यांकन करें। जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करने से आपके कार्य क्षेत्र में प्रगति ही होगी। नया कारोबार करने जा रहे लोगों को बेहतर ऑफर मिलेंगे। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें तथा घर में आपसी तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। साथ-साथ आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन अवश्य करें।

 

मिथुन:
रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ कुछ नई गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक संबंधों का दायरा भी मजबूत होगा। संतान से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान देने से उनकी कोई समस्या हल हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का प्लान बनेगा। कुछ मामलों में आपके विचार दूसरों से भिन्न रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से आपके कार्यों में विलंब आएगा। दूसरों की सहायता करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। कार्यस्थल पर ज्यादा समय व्यतीत करें। कर्मचारियों के बीच कोई तनाव की स्थिति बनने से कार्यस्थल की व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में भी आपको प्रयास करने पड़ेंगे। ध्यान रखिए कि नौकरी में किसी अहम कर्मचारी की वजह से समस्या आएगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा तथा उपहारों का आदान-प्रदान सब को रोमांचित करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिल सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से इंफेक्शन, खांसी-जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज लें। साथ ही देसी चीजों का सेवन करें।

 

कर्क:
अपनी दिनचर्या में नयापन लाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रुचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कुछ लोग आपकी सफलता को देखकर आलोचना करेंगे। सकारात्मक बने रहें। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनने से आकस्मिक ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक गतिविधियों पर भी अपना योगदान देना जरूरी है। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कार्य प्रणाली और अधिक बेहतर होगी। कोई रुकी हुई पेमेंट और उचित ऑर्डर मिलने जैसी उत्तम परिस्थितियां बनी हुई हैं। नौकरी पेशा लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है, जिसमें तरक्की भी संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाकर रखें। अपने खानपान और रहन-सहन में संतुलन बनाकर रखें। गैस और बदहजमी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।

 

सिंह:
कहीं निवेश करने की योजना है, तो पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल कर लें, फिर निर्णय लें। यह निवेश आपको भविष्य में फायदा देने वाला है। विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से शुभ समाचार मिलने से मन में सुकून और राहत रहेगी। आपका कोई मन मुताबिक कार्य संपन्न हो सकता है। रुपए-पैसे से जुड़ी समस्याएं कुछ तनाव की स्थिति बना सकती है। यह समय धैर्य रखने का है। विवादित मामलों पर बहस करने से बचें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें, कि अगर दूसरों से मान-सम्मान लेना है, तो उनका मान-सम्मान करना भी पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय में मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने से थकान का भी अनुभव नहीं होगा। मीडिया और रचनात्मक बिजनेस से जुड़े लोग अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं। लेकिन सरकारी मामलों को लेकर किसी भी तरह का रिस्क ना लें वरना इंक्वायरी की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है, शांत मन से समस्या का समाधान निकालें। मित्रों के साथ आपसी मेल-मुलाकात से मन प्रफुल्लित रहेगा। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें, स्वास्थ्य की वजह से आपकी विचारधारा भी प्रभावित हो सकती है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

कन्या:
किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा और आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, सिर्फ उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें। किसी भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। जल्दबाजी और गुस्से से स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें तथा अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। व्यावसायिक कार्यों के लिए ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल ही बनी हुई है। कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर कोई भी कार्य ना करें। आर्थिक कशमकश भी बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में परिवार का साथ तथा सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा तथा दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी लापरवाही में ना लें। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण स्वस्थ रखेगी।

 

तुला:
किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। थोड़ी सी सावधानी बरतने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। यह समय चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने और बड़े कार्य करने का है। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। समय अनुसार खुद के भी स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशवरा करें। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को सीक्रेट रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक लाभ की उम्मीद ना करें। पेपर वर्क में भी बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में भी सक्रियता बनाए रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा। बदलते मौसम की वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।

 

वृश्चिक:
कोई भी काम समय अनुसार बनने के साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सिर्फ कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णतः आपके पक्ष में हो जाएंगी। प्रभावशाली लोगों के साथ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है हालांकि आपके ऊपर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं आएगा। अपनी व्यक्तिगत बातें दूसरों से शेयर ना करें। साथ ही कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अवश्य निकालें। व्यावसायिक स्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। किसी की गलत गतिविधि आपके नुकसान का कारण बन सकती है। आज मार्केटिंग संबंधी सभी काम स्थगित रखना उचित रहेगा, क्योंकि किसी भी प्रकार का फायदा नहीं लग रहा है। ऑफिस में आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति उचित सम्मान, प्रेम बना रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को शुभ सूचना भी मिल सकती है। नसों व जोड़ों की समस्या को लापरवाही में ना लें और समय पर दवाई लेते रहें। एसिडिटी की समस्या भी बढ़ेगी।

 

धनु:
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अधिकतम समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को रिसर्च, विज्ञान आदि जैसे क्षेत्रों में उचित कामयाबी मिल सकती है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें, वरना इस वजह से आप अपना शारीरिक और मानसिक सुकून खो देंगे। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर से संबंधित खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। निवेश संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। लेन देन संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इलेक्ट्रॉनिक आइटम से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ नोक-झोंक रहेगी। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। स्वास्थ्य से संबंधित कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है। उत्तम इलाज लेना जरूरी है, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

 

मकर:
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायक है। विशेष कार्य को करने में घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी बना रहेगा। आपकी पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझें, गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। आय का कोई स्रोत रुकने से हाथ तंग रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी, साथ ही आपकी उचित कार्य प्रणाली के भी उचित परिणाम सामने आएंगे। साझेदारी संबंधी कामों में आपसी पारदर्शिता रखना जरूरी है। संबंध अच्छे रखने के लिए बहुत धैर्य और संयम रखें। घर में सुख-शांति रहेगी। काफी समय बाद रिश्तेदारों का मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा। गला खराब रहने की वजह से बुखार भी महसूस हो सकता है। उचित इलाज लें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

 

कुंभ:
किसी पुराने निवेश से आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही परिवार वालों के भविष्य संबंधी योजना पर विचार-विमर्श होगा और बेहतर हल भी मिलेंगे। युवाओं को किसी के सहयोग से अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी। किसी कानूनी नियम का उल्लंघन करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से थाने आदि के चक्कर लगने की भी आशंका है। युवा वर्ग अपने किसी कार्य में असफलता मिलने पर घबराने के बजाय पुनः प्रयास करें। किसी भी कार्य में अंतिम निर्णय वरिष्ठ लोगों का ही रखें। व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपको अपनी कार्यप्रणाली कुछ सुधार लाना होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और नियत समय पर पूरी करने की कोशिश करें। आय की स्थिति अभी मंद रहेगी, परंतु आर्थिक संबंधी कोई परेशानी नहीं आएगी। पति-पत्नी के एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार से घर की व्यवस्था भी सुखद बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ही गंभीर रहेंगे। बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए संतुलित खानपान रखें। आयुर्वेद का भी इस्तेमाल करें।

 

मीन:
दिन अच्छा व्यतीत होगा। आप अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का भी उत्तम समय है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य में आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। अपने कार्यों को बीच में ही अधूरा ना छोड़े तथा कोई भी कार्य करने से पहले उसकी सफलता सुनिश्चित करें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में फायदे के मौके मिलेंगे। कर्मचारियों का भी सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग तथा वाहन से संबंधित व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। तुरंत ही मौके का फायदा उठाएं। सरकारी सेवारत लोगों को आज जिम्मेदारी वाला कार्यभार मिल सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी, परिवार जनों के साथ मनोरंजक गतिविधियां होंगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी। ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच करवाते रहें। इस समय ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज ही रखें।

 

Parvatanchal