शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

मेष:
पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको खुशी देगा। अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से मन में कुछ अशांति रहेगी। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर किसी मित्र के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आपके किए कामों का क्रेडिट कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच भी कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। इस समय कार्यस्थल पर बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है। परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में मधुरता पूर्ण समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। ब्लड प्रेशर और अत्यधिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।

 

वृष:
आज किसी खास इंसान के जरिये उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे, इसलिए एक्टिव रहना जरूरी है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। कहीं भी लेनदेन करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होना ठीक नहीं है, संबंधों में मिठास लाने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। इस समय बिजनेस के काम ज्यादा होंगे। जिन्हें समय पर पूरा करने से इनकम बढ़ेगी। युवा लोग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब न कर के अपने कामों पर ध्यान दें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में थोड़ी परिपक्वता लाना जरूरी है। कोई भी जोखिम लेने से परहेज रखें तथा वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।

 

मिथुन:
कोई भी चुनौती आए, तो घबराएं नहीं। बल्कि अपनी योग्यता से उनका समाधान ढूंढें। निश्चित ही आप सफल रहेंगे। महिलाएं अपनी व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों का सुचारू रूप से निर्वाह करेगी तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी बहुत मेहनत भी कर लेंगी। ज्यादा जज्बाती होना भी तनाव दे सकता है, इसलिए अपने स्वभाव के प्रति मनन और चिंतन करें। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों पर ध्यान दें क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। कारोबार में यथावत गतिविधियों पर ही फोकस रहें। इस समय रिस्क संबंधी किसी भी कार्य में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। कंपटीशन की तैयारी कर रहे लोगों को ऑफर मिल सकता है। नौकरी में दिक्कत आने पर अधिकारी से मदद लेना फायदेमंद रहेगा। घर में उचित सामंजस्य और प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में लकी रहेंगे। इस समय जोड़ों अथवा घुटनों के दर्द परेशान करेंगे। वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखना जरूरी है।

 

कर्क:
यह समय अपनी योग्यता और क्षमता को जागृत करने का है। आज काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें। आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित चिंता बनी रहेगी। समय अनुकूल है। व्यवस्थित कार्य प्रणाली तथा मेहनत से आपको बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस बहुत सफल रहेंगे। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग मुनाफा कमाएंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक सुख-शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होने की संभावना है। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी-जुकाम की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा।

 

सिंह:
दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे तथा परिवार की सुरक्षा संबंधित बनाए गए नियम भी उचित रहेंगे। भावनाओं में बहने से आपका कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। बेहतर होगा कि अपना व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। अपना नफा नुकसान देखकर ही किसी भी कार्य को अंजाम दें। आज महिलाओं को घर में संबंध सही बनाए रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही ना बरतें। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर अथवा किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।। दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।

 

कन्या:
दिनचर्या कुछ मिले-जुले प्रभाव वाली रहेगी। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। हालांकि सहयोगियों की भी मदद आपको कामयाबी देगी। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य रखें, इससे संपर्क भी बनेंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई डील करते समय बड़े नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें तथा उनकी सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण भी करें। व्यवसाय से संबंधित अपनी फाइलें व डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है। हालांकि कारोबार में अपेक्षित सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो कि फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आपको किसी निर्णय तक पहुंचने में सहायता करेगा। युवा प्रेम संबंधों की वजह से अपने भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें। अत्यधिक मेहनत और थकान की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित आराम भी लें।

 

तुला:
आज दिन आपको बिजी रखेगा। कुछ खास लोगों की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। पुराने समय से चली आ रही परिवार संबंधी टेंशन भी कम होगी। मित्रों तथा संबंधियों के बीच मान-सम्मान बना रहेगा। अपने किसी भी कार्य को आगे के लिए ना टालें, इस वजह से नुकसान हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज संभालकर रखें। युवा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय वरिष्ठ लोगों से सलाह-मशवरा अवश्य करें, उनका मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के मार्गदर्शन में आज कोई विशेष कार्य संपन्न होने वाला है। अच्छे आर्डर मिलेंगे। टीम वर्क में काम करने से कार्यप्रणाली व्यवस्थित भी रहेगी। सरकारी नौकरी में क्लाइंट्स के साथ व्यवहार करते समय नरमी से पेश आएं। परिवार जनों का आपसी तालमेल घर में सुखद वातावरण बनाकर रखेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।

 

वृश्चिक:
दिन की शुरुआत सुखद और प्रसन्नता भरी होगी। आपका अपने प्रिय जनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घरेलू कार्यों में रुचि बनी रहेगी तथा रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। किसी विशेष कार्य के लिए रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप करने से बचें। वरना इस वजह से आपके खुद के कार्य बाधित होंगे। विवादित मामलों को गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान दें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। बिजनेस में कोई भी काम शुरू करने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है, परंतु आप अपनी इच्छा पूर्ति में सफल भी होंगे । दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा और आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी भी देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द या बदन दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती है।

 

धनु:
निवेश संबंधी संभावनाओं को क्रियान्वित करना फायदेमंद रहेगा। इस समय आवश्यक कार्यों पर ही ध्यान दें क्योंकि आपके काम आपके मन मुताबिक तरीके से बनते जाएंगे। संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की भी शुरुआत हो सकती है। रोजमर्रा के उपयोग की कोई वस्तु खराब होने से सुधार कार्यों में पैसा खर्च होगा। इस वजह से अपने व्यक्तिगत खर्चों में कटौती भी करनी पड़ सकती है। अपरिचित लोगों से अपनी कोई भी व्यक्तिगत बात शेयर ना करें, वरना कोई इसका फायदा भी उठा सकता है। बिजनेस की गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से पूरी हो जाएंगी। इनकम बेहतर होगी। महिलाएं विशेष रूप से अपने करियर के प्रति सजग रहेंगी। ऑफिस में अपने लक्ष्य को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनेगा। युवा ध्यान रखें, कि किसी विपरीत लिंगी मित्र से मेलजोल आपकी छवि को खराब कर सकता है। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी तरह का जोखिम ना लें। बेहतर होगा कि आज वाहन का प्रयोग नहीं करें।

 

मकर:
आज दिन कुछ विशेष रहेगा। नया सीखने की चाहत आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी। कोई भी समस्या होने पर अनुभवी लोगों का सहयोग मिलना आपके तनाव को भी दूर होगा। राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। ध्यान रखें, कि लापरवाही और आलस की वजह से कोई कार्य गलत हो सकता है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने मन की आवाज को प्राथमिकता दें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। कारोबार में कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से मुश्किल आ सकती है। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव भी करने की जरूरत है। बेरोजगार लोगों को भी कोई उम्मीद नजर आएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का आज किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। काम के बोझ की वजह से तनाव व थकान हावी रहेंगे। योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।

 

कुंभ:
घर बदलने की कोई योजना बन रही है, तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद से आपका कोई ऐसा काम भी हो सकता है, जिसके लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। ससुराल पक्ष से भी संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक मुद्दों पर बहस या क्रोध करने से बचें। युवाओं को अपने अंदर परिपक्वता लाने की जरूरत है। कभी-कभी उनका जिद्दी और शंकालु स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। इस समय पढ़ाई को लेकर भी लापरवाह हो सकते हैं। कारोबार में गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने दूरदराज के संपर्क सूत्रों को अधिक मजबूत करें। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ अस्त-व्यस्त रह सकता है। कुछ ऐसा कार्यभार भी मिलेगा, जो कि मजबूरी में करना पड़ेगा। वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। संयमित दिनचर्या रखें तथा उचित खानपान का सेवन करें। सिर दर्द तथा थकान जैसी परेशानी हावी हो सकती है।

 

मीन:
किसी मित्र के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। साथ ही अपने कार्यभार को निपटाने के लिए आपको कोई बेहतरीन तरीका भी मिलेगा। इससे आप प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर कहीं प्रॉपर्टी वगैरह में निवेश करने की योजना है, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से दिए गए प्रलोभन में ना फंसें। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी कोई भी व्यक्तिगत बात शेयर करना नुकसानदायक रहेगा। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना जरूरी है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक पार्टियों द्वारा आपको उचित प्रस्ताव मिलेंगे, जो कि लाभदायक साबित होंगे। परंतु स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर भी रखने की जरूरत है। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। लव अफेयर्स के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। ज्यादा तनाव की वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। ध्यान और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।

Parvatanchal