शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 02 अक्टूबर 2024

मेष:
समय अनुकूल है। फायदे के मौके तलाशने में आपको कामयाबी मिलेगी। धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कामों को अंजाम दें। रुका पैसा मिल सकता है, इसलिए उसके लिए प्रयासरत रहें। प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे और उन पर नियंत्रण रखना भी एक चुनौती होगा। किसी अपरिचित पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता संबंधी तैयारी में और अधिक ध्यान दें। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। अगर व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उस पर दुबारा विचार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का कार्यभार अधिक होने की वजह से आज घर में भी समय देना पड़ सकता है। पति-पत्नी को साथ-साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी। तनाव और अवसाद जैसी स्थिति आपके मनोबल को कमजोर कर सकती हैं। इसका उचित इलाज योगा और मेडिटेशन है।

 

वृष:
समय प्रतिष्ठावर्द्धक है। घर तथा व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखने से गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। किसी असमंजस की स्थिति में नजदीकी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा ना करें तथा अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें। किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करते समय लापरवाही की वजह से कोई गलती भी हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। व्यवसाय में किसी भी तरह के विवादित मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थिति की वजह से कार्य प्रणाली में भी बदलाव होगा। विदेशी कंपनियों से व्यापार कर रहे लोगों को जबरदस्त मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। उपहारों का आदान-प्रदान संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लाएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी समझौता ना करें।

 

मिथुन:
आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कहीं मनोरंजन, यात्रा करने संबंधी योजना बना रहे हैं तो यह निर्णय उत्तम रहेगा। फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण शुभ सूचना मिलेगी तथा किसी प्रिय मित्र से भी बातचीत होगी। मुश्किल समय में कोई राजनैतिक सहायता भी मिल सकती है। सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके प्रति गलत भावना रख सकते हैं। संतान का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। कारोबारी मामलों में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी, परंतु वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है। किसी नए कार्य को लेकर बनाई गई योजना लंबित हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने में समर्थ रहेंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। एक दूसरे के मान-सम्मान का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग में मर्यादित रहें। छाती में जलन और गैस की दिक्कत रह सकती है। फलों आदि का अधिक मात्रा में सेवन करें, संतुलित आहार लें।

 

कर्क:
परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। दूसरों के व्यक्तिगत कार्यों में अपना हस्तक्षेप और अधिकार ना रखें। इससे संबंधों में कटुता आएगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने में आपका योगदान आवश्यक है। अगर कोई मदद भी करनी पड़े तो संकोच न करें। ग्रह स्थिति अनुकूल है। कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी, इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर केंद्रित रखें। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी में किसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से अलगाव उत्पन्न हो सकता है। अत्यधिक काम की वजह से कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। उचित आराम भी लें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।

 

सिंह:
किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने नजदीकी मित्र से जरूर विचार-विमर्श करें, आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। स्थान परिवर्तन की कोई योजना बन रही है, तो उसे कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस समय सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों से खुद को दूर रखें। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार के अनबन अथवा झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। संतान से संबंधित कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। बिजनेस के नजरिये से आपके लिए अच्छा समय है। बेहतरीन परिस्थिति बन रही है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जनसंपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करने से आपके कार्य क्षेत्र में प्रगति ही होगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और सामंजस्य रहेगा। सबके मिल-जुलकर काम करने से आपसी प्यार भी बढ़ेगा। नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना सीखें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

 

कन्या:
भाग्य और कर्म दोनों का सहयोग मिलेगा। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजना चल रही है, तो आज उस पर अमल करना लाभदायक रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी का रुका हुआ कार्य आपके प्रयासों से हल हो सकता है। परंतु खुद के मामले में दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। युवाओं को अपने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने होंगे, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। कहीं भी बहसबाजी होने पर क्रोध और कड़वे वचनों से बचें, वरना परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। व्यवसाय में अभी कोई भी नया कार्य करने में कुछ दिक्कतें रहेंगी, हालांकि आपके द्वारा कार्य प्रणाली में लाया गया परिवर्तन उचित साबित होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेगा। घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। कुछ समय पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं को समझें। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

 

तुला:
आज पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ व्यतीत होगा। आपको अपने मुश्किल समय में नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग और सलाह मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आय का कोई रुका हुआ स्रोत पुनः शुरू होगा। समय का प्रतिबंधन रखना जरूरी है, इसलिए अपने काम से ही मतलब रखें तथा दूसरों के साथ ज्यादा विचार-विमर्श ना करें। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी नुकसान दे सकती है। परिवार से संबंधित फैसलों में अपना योगदान अवश्य दें। व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी। अपने नौकरी या कारोबार संबंधी ओरिजिनल दस्तावेज संभालकर रखें। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भी परिस्थितियों ज्यादा अनुकूल नहीं है। तनाव जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है और इस वजह से दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित होगी।

 

वृश्चिक:
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर बनते नजर आएंगे। धन के लेनदेन संबंधी मामलों में भी शुभता रहेगी। बच्चों के शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर कोई भी समस्या चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करने से जरूर समाधान मिलेगा। आपकी किसी जिद अथवा अहम की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। व्यर्थ की मौज मस्ती और संगति में समय नष्ट ना करें। व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। अपनी व्यावसायिक रणनीति किसी से भी शेयर ना करें तथा स्टाफ के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। चोट आदि लगने की स्थिति बन रही है। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।

 

धनु:
दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें, क्योंकि इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बन रही है। आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्था से हल हो जाएंगी। लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें। जल्दबाजी करना उचित नहीं है। कोई लोन लेने की योजना बनाई है, तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है। व्यर्थ की मौज मस्ती और गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यावसायिक स्थल पर समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन फिर भी फोन कॉल्स से ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। उच्चाधिकारियों के साथ किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें। पति-पत्नी पारिवारिक समस्याओं को आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करें, तो जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में लापरवाही करना संबंधों में दूरियां ला सकता है। वर्तमान मौसम में आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

मकर:
अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें और नए कार्यों में रुचि लें। निश्चित ही आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्चों पर रोक लगाने से फाइनेंस संबंधी समस्या दूर होगी। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। कई तरह के विकल्प सामने होने पर चुनाव संबंधी असमंजस की स्थिति भी बनी रहेगी। खर्चों की अधिकता की वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। इसलिए अनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी में पैसा व्यर्थ ना करें। अत्यधिक तनाव लेना आपको जल्दी थका भी देगा। व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जिससे आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आज भी काम करना पड़ सकता है। पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे, घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। किसी खास मित्र का फोन आने से मन आनंदित होगा। प्रसन्नचित रहें तथा नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है।

 

कुंभ:
किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आप को एक नई दिशा प्रदान करेगी तथा कोई शुभ समाचार मिलने से मन का बोझ भी हल्का होगा। धर्म-कर्म संबंधित कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको आत्मिक सुकून मिलेगा और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। फोन अथवा ऑनलाइन गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें तथा अपने कार्यों पर फोकस रहें। ध्यान रखें, कि छोटी सी गलतफहमी की वजह से रिश्तेदारों अथवा भाइयों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की बातों तथा सलाह पर भी ध्यान देना जरूरी है। व्यवसाय में जल्दबाजी और अति उत्साह रखना कार्यों को बिगाड़ भी सकता है। इस समय नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि कामकाज की अधिकता रहेगी, परंतु उसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने में बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी निकालना जरूरी है। पारिवारिक सदस्यों को कुछ ना कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।

 

मीन:
पिछले कुछ समय से अधूरे चल रहे कार्य संपन्न होंगे और अपना समय आराम और कलात्मक संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे। अपनी दबी हुई प्रतिभाओं को उभारें। इससे आपको कोई भी खास निर्णय लेने में सहजता होगी। ध्यान रखें, कि छोटी सी लापरवाही भी आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य दें। आज के कार्य को कल पर टालने की कोशिश ना करें, अन्यथा बने बनाए कार्य बिगड़ भी सकते हैं। व्यवसाय संबंधी शुभ अवसर मिलेंगे। आपकी योजनाएं व कार्य क्षमता बिजनेस को एक नई गति प्रदान करेगी। आज आप मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं। नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था में बदलाव होगा। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंधों को लेकर और अधिक सजग रहने की जरूरत है। स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन व योगा पर अधिक ध्यान दें।

Parvatanchal