दुस्साहस: साधु बनकर मंदिर में शरण लिए मिला मुस्लिम शख्स, आधार कार्ड से खुली पोल

दुस्साहस: साधु बनकर मंदिर में शरण लिए मिला मुस्लिम शख्स, आधार कार्ड से खुली पोल
Spread the love

अल्मोड़ा।जनपद में मुस्लिम समुदाय का एक युवक साधु बनकर पिछले करीब चार माह से मंदिर में रह रहा था। जब उसका राज खुला तो लोग दंग रह गए। मामला सामने आने से खुफिया विभाग में भी खलबली मची हुई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। एक मुस्लिम शख्स हिंदू मंदिर में साधु वेश धारण कर लंबे समय से रह रहा था। मामला अल्मोड़ा जिले के पेटशाल गांव में सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति साधु वेश में पेटशाल स्थित शिव मंदिर में बीते तीन चार माह से धूनी रमाए हुए था। गांव के प्रधान कैलाश प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से उसकी गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। शनिवार को लोगों ने वीडियो बनाने के साथ कथित साधु से पूछताछ की गई। नाम-पता पूछा गया तो बताने में आनाकानी करने लगा। गुस्साए लोगों ने खुद ही जांच शुरू की तो साधु का आधार कार्ड देख सब चौंक गए। आधार कार्ड में वह किसी अन्य धर्म का निकला। मामले में एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस जगह-जगह सत्यापन अभियान चला रही है। सत्यापन अभियान में और अधिक तेजी लाई जाएगी।

Parvatanchal