शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 01 अक्टूबर 2024

मेष:
आज मनचाहे नतीजे देने वाला दिन है। सोची हुई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग आशीर्वाद से आप की योजनाओं को बल मिलेगा। भाइयों के साथ किसी व्यक्तिगत बात को लेकर संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। अनुभवी लोगों की सलाह को आत्मसात करना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में साझेदारी संबंधी गतिविधियों को लेकर अनबन हो सकती है। काम ज्यादा रहेगा, खुद पर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता ना करें। ऑफिस में माहौल सुकून भरा रहेगा। परिवारजनों तथा जीवनसाथी की सलाह से आपको कोई समस्या सुलझाने में अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा तथा आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे। खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी।
वृष:
आपका सकारात्मक रहकर अपनी ऊर्जा को संचित रखने का प्रयास सफल रहेगा। दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। फाइनेंस संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। घरेलू मामलों में बिना सोचे-समझे भावनाओं में बहकर किया गया खर्च आपके बजट को गड़बड़ा सकता है। अपने गुस्से और चिड़चिड़े स्वभाव पर नियंत्रण रखें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने कार्यों पर ध्यान दें। बिजनेस में विरोधियों की गतिविधियों को लेकर लापरवाही न करें। लोन की कोशिश चल रही है तो, समस्या सुलझ जाएगी। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण बनाकर रखेंगे। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। अच्छी सेहत के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या से किसी भी तरह का समझौता ना करें। अत्याधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
मिथुन:
समय अनुकूल है। सिर्फ कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने जज्बातों पर काबू रखें। आपकी समझदारी व सूझबूझ से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों का इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान रहेगा। अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप ना होने दें तथा अपनी वस्तुओं की संभाल ध्यान से करें, क्योंकि चोरी होने की आशंका बन रही है। भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना लें तथा वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाना मानसिक सुकून देगा। करियर संबंधी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन इस समय आय की स्थिति कुछ कम ही रहेगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
कर्क:
आज आपकी कोई नई मित्रता स्थापित होने वाली है, जो भविष्य में लाभदायक भी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में अपने उसूलों और सिद्धांतों पर टिके रहना आपको मान-सम्मान देगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों के साथ व्यक्तिगत बात को लेकर कुछ विवादित स्थिति बन सकती है और इसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें। दौड़-धूप और व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या आपको थका देगी। व्यवसाय में कार्यक्षमता व काबिलियत की वजह से कामयाबी आपके द्वार खटखटाएगी। इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च अधिकारियों से किसी बात को लेकर नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। परिवार में सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। सिर्फ गैस और बदहजमी करने वाली चीजों का सेवन ना करें।
सिंह:
दूसरों की कार्य प्रणाली से प्रभावित ना होकर अपनी योग्यता पर ध्यान दें। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। पैसे संबंधित लेनदेन करते समय किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु थोड़ी सी सावधानी से सब व्यवस्थित भी हो जाएगा। इस समय आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। व्यावसायिक मामलों में ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। साझेदारी के बिजनेस में काम पहले की तरह ही चलता रहेगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में विशेष रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखें। लापरवाही करना उचित नहीं है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपना आपा ना खोएं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की संवेदनशीलता को समझना जरूरी है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट से संबंधित कोई परेशानी रह सकती है। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
कन्या:
आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। काफी समय से चल रही कोई दुविधा भी दूर होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा और मान-सम्मान भी बना रहेगा। लोन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज यह समस्या हल हो सकती हैं। किसी भी कार्य को कल पर ना छोड़ें और भाग्य भरोसे ना रहकर अपने प्रयास करते रहें। किसी परिजन के साथ तालमेल में कमी आने की वजह से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी किसी भी योजना को अभी स्थगित रखना ही उचित है। कारोबार में बेहतर मौका मिलेगा। फोन या ई-मेल से आपको महत्वपूर्ण लाभदायक सूचना मिलने वाली है। लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को जल्दी ही उपलब्धि मिल सकती है। युवाओं को सरकारी विभाग में नौकरी मिलने की संभावना है। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात रोमांचित करेगी। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे। अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा ना करें तथा तुरंत इलाज लें।
तुला:
आज दिन का अधिकतर समय घर परिवार के साथ व्यतीत होगा और सुकून भी बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा घर के वरिष्ठ लोगों के साथ इसआपसी वार्तालाप द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। कहीं निवेश करने की योजना भी बन सकती है। आपकी कोई प्लानिंग गलत भी हो सकती है, परंतु घबराने की बजाय पुनः प्रयास करना ही उचित है। किसी के साथ भी वाद-विवाद के दौरान अपना धैर्य ना खोएं तथा शांति बनाकर रखें। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल-मिलाप रखना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां व्यवस्थित भी हो जाएंगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस में किसी भी तरह के बहस से खुद को दूर रखें। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और वातावरण मधुर बना रहेगा। जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। साथ ही सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार ना लें।
वृश्चिक:
आज कोई ऐसी योजना बन सकती है, जिसमें आपको अपनी योग्यता और काबिलियत को भी जाहिर करने का मौका मिलेगा। कोई आर्थिक योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन अथवा कोई बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी की योजना है, तो आज निर्णय लेना उचित रहेगा। पुरानी नकारात्मक बातों को याद करना आपकी कार्य क्षमता में ही कमी लाएगा। किसी के साथ भी व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे आपका ही नुकसान होगा। अपना कार्यभार हल्का करने के लिए दूसरों के साथ भी कार्य को बांटने का प्रयास करें। व्यवसाय में कुछ मंदी का असर रह सकता है। लेकिन होलसेल संबंधी कारोबार मुनाफा कमा लेंगे। अपनी ऑफिशियल बातें किसी से भी शेयर ना करें। युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य रहेगा, लेकिन घर से संबंधित कोई समस्या को हल करने में धैर्य और शांति से काम लें। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है।
धनु:
फाइनेंस संबंधी मामलों में आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी ऐसे परिचित से भी मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम देने से सभी कार्य सिस्टम से बनते जाएंगे। आज का दिन घर से बाहर निकलकर काम पर भी ध्यान देने का है। हालांकि अपने आसपास के लोगों के साथ तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आएंगी। कोई भी फाइलें अथवा पेपर्स संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। युवाओं का अपने कार्य के प्रति मनोनुकूल परिणाम ना मिलने कारण के मन में कुछ उदासी जैसा भाव भी रहेगा। कार्यस्थल की सभी गतिविधियों पर अपनी नजर रखना जरूरी है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। घर के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखेंगे। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना आपसी संबंधों में खुशहाली लाएगा। मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचारों की वजह से आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर:
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई संतोषजनक समाचार मिलने से घर में खुशी भरा माहौल बनेगा। धर्म-कर्म के मामलों में दान-पुण्य करने का मौका भी मिलेगा। पब्लिक प्लेस पर किसी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती है। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का चयन करें। युवाओं में आलस की वजह से काम को कुछ टालने की प्रवृत्ति भी रहेगी। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भ्रमित होने से बचें। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी, लेकिन दोपहर बाद उसकी भरपाई भी कर लेंगे तथा आप किसी भी तरीके से अपने काम को निकलवाने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए निवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी लोग पुरानी मधुर यादें याद करके आनंद की अनुभूति लेंगे। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या होने पर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।
कुंभ:
आज दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। नए रिश्ते को मजबूत बनाने का उत्तम समय है। परिवार के साथ भी किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपकी राय प्राथमिकता पर रहेगी और आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। निर्णय लेने में समस्या आए, तो महत्वपूर्ण कार्यों को आगे के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। पुश्तैनी जायदाद से संबंधित कार्यों में कुछ विलंब उत्पन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में आज बेहतरीन डील होने की संभावना है। अपने संपर्क सूत्रों के दायरे को और अधिक विकसित करें, परंतु किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना भी उचित नहीं है। आप विदेशी कंपनी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा परिवारजनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। वर्तमान मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी ना बरतें। इस समय अपना ध्यान रखना पहली प्राथमिकता है।
मीन:
घर में सुधार संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। आर्थिक व्यवस्था को लेकर की गई कोशिश बेहतर होगी। आध्यात्मिक क्रियाओं में रुचि बढ़ेगी। संतान के करियर पर लेकर चल रही समस्या किसी के मार्गदर्शन से हल हो जाएगी। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम लें। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे, जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है। व्यक्तिगत और पारिवारिक व्यस्तता के चलते कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। अधिकतर काम घर में रहकर ही करें, तो अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग स्थान परिवर्तन के लिए जल्दबाजी न करें। धैर्य रखना ही आवश्यक है। परिवार जनों का भरपूर सहयोग मिलने से राहत मिलेगी व घर में सुख-शांति रहेंगी। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां उपज सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

