आवाज़: मंडल मुख्यालय में पेयजल संकट, संयुक्त जन मोर्चा ने की आपूर्ति सुचारु करने की मांग

आवाज़: मंडल मुख्यालय में पेयजल संकट, संयुक्त जन मोर्चा ने की आपूर्ति सुचारु करने की मांग
Spread the love

 

पौड़ी। संयुक्त जन मोर्चा ने शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को ठीक करने व जगह-जगह लीकेज की समस्या को जल्द हल करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को संयुक्त जन मोर्चा ने संयोजक एवं कांग्रेस नेत्री सरिता नेगी की अगुवाई में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। कई मोहल्लों में थोड़ी देर के लिए ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है जबकि सभी से एक समान पेयजल बिल वसूला जा रहा है। कहा कि शहर में कई जगहों पर पेयजल लीकेज होकर बर्बाद हो रहा है। उन्होंने शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को ठीक करते हुए लीकेज की समस्या को जल्द ठीक करने की मांग उठाई। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, संयोजक सरिता नेगी, सचिव तसलीम जावेद सिद्धिकी, अनवर खान, त्रिलोक सिंह रावत, भूपेंद्र टम्टा, धर्मलाल, देवेश्वरी देवी, मंजू देवी आदि शामिल रहे।

Parvatanchal