एक्शन: अवैध खनन करने वालों पर  पुलिस ने अपनाये सख्त तेवर

एक्शन: अवैध खनन करने वालों पर  पुलिस ने अपनाये सख्त तेवर
Spread the love

अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया जब्त

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग कर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्रजापति नगर निवासी यश प्रजापति पुत्र रामावतार को बिना नम्बर ट्रैक्टर ट्रॉली, सिंबलचौड़ निवासी शिवम पुत्र दिलीप सिंह को ट्रैक्टर-ट्रॉली नम्बर- यूए 12-6388 व प्रजापति नगर निवासी सुरेश पुत्र इंद्र सिंह को ट्रैक्टर ट्रॉली नम्बर यूके 15 बी- 9741में अवैध खनन का परिवहन करने पर उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया, जिसकी अवैध खनन से संबंधित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को प्रेषित की गई। पुलिस के अनुसार अवैध खनन का परिवहन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Parvatanchal