शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 25 सितंबर 2024

मेष:
किसी काम में मेहनत का नतीजा मिल सकता है। सामाजिक रूप से भी आपकी मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता और आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है। कुछ मामलों में चुनौतियां रहेंगी। विद्यार्थियों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट न मिलने से उदासी रहेगी। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है, परंतु साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। व्यवसाय संबंधी नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। कमीशन, इंश्योरेंस से संबंधित बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन की संभावना है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। आपकी स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आप को निरोग तथा स्वास्थ्य रखेगी। परंतु योगा और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है।
वृष:
वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का विचार बन रहा है, तो दिन अति शुभ है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा तथा विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमान नवाजी में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। अपने निर्णय खुद ही लें, तो बेहतर है, क्योंकि दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपनी सामर्थ्य से अधिक लेने से परहेज करें। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है। लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसलिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से अंजाम दें। इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा तथा आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मानसिक तनाव की वजह से थकान होगी तथा ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
मिथुन:
आज आपकी मेहनत से कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने वाला है। नजदीकी दोस्तों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। सकारात्मक व्यक्तियों का सानिध्य आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। इस समय कोई भी जोखिम ना उठाएं तथा गुस्से और आवेश पर भी काबू रखें। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है। अपने हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। वरना टैक्स संबंधी कोई समस्या खड़ी हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। लव पार्टनर से भी मुलाकात होगी। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती है। वर्तमान मौसम में खान-पान का परहेज रखना बहुत जरूरी है।
कर्क:
किसी करीबी संबंधी के आने की अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे प्रफुल्लता रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। किसी नजदीकी पड़ोसी के साथ चल रहे विवाद दूर होने से आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने आत्मविश्वास को गिरने ना दें। धार्मिक गतिविधियों के नाम पर कोई आपसे रुपया पैसा ऐंठ सकता है। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना ना करें। आज अधिकतर व्यावसायिक कार्य आप घर बैठे सुचारू रूप से क्रियान्वित कर लेंगे। कोई पार्टनर संबंधी बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, तो उससे संबंधित पूरी कार्यवाही करना बहुत जरूरी है। टारगेट हासिल करने में अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाली भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, जो कि आश्चर्यजनक रहेगी। युवा लोग दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। उमस और पॉल्यूशन की वजह से सिर दर्द, ब्लड प्रेशर आदि जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लापरवाही ना करें और अपना ध्यान रखें।
सिंह:
अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने का अनुकूल समय है। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, आपको बहुत सी परेशानियों का समाधान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है। बेहतर होगा, कि तुरंत निर्णय लें और क्रियान्वित करें। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय की स्थिति बेहतर होने से समस्या नहीं आएगी। व्यावसायिक गतिविधियों को आलस अथवा बिजी होने की वजह से नजरअंदाज ना करें। स्टाफ तथा कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर भी ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान करना सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंध मान-हानि का कारण बनेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नियमित जांच करवाएं तथा इलाज लें।
कन्या:
पैतृक संपत्ति को लेकर कोई गतिविधि चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। बड़ी दुविधा दूर होगी। घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का भी समाधान निकलेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक मामले आपस में ही बैठ कर सुलझाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। लेनदेन के मामलों में असावधानी के वजह से कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी भी कोई अवसर मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें। घर में व्यवस्थित तथा अनुशासित माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके घर की व्यवस्था खराब कर सकते हैं, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
तुला:
इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व सहयोग द्वारा सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ आपके संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। कोई भी सरकारी काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित डॉक्यूमेंट व्यवस्थित कर लें, क्योंकि छोटी सी गलती का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको किसी बड़ी मुश्किल से बचाएगा। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को सीक्रेट ही रखें। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना है, तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी अनुभवी और बड़े व्यक्ति की मदद आपके लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से बहुत समय बाद मिलने के कारण बेहतरीन यादें ताजा होंगी। कभी-कभी किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें।
वृश्चिक:
किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। आय बढ़ने के साथ साथ बढ़ते हुए कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान भी कर सकते हैं। इसलिए अनुशासित रहना जरूरी है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना होने की वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। चिंता ना करें, समय अनुसार सब व्यवस्थित हो जाएगा। कार्यस्थल पर अपने स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। इससे उनका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग जल्दी ही अपना मनचाहा काम पूरा कर लेंगे, इसलिए अपने अधिकारियों के साथ संपर्क में रहें। अविवाहितों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अनियमितता की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
धनु:
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर जो प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तनाव मुक्त होने के लिए कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें। बच्चों के साथ ज्यादा टोका-टाकी करने से उनके आत्मबल और कार्य क्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा, कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। ननिहाल में किसी वजह से नोक-झोंक की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। सरकारी सेवारत लोगों को आज किसी अनचाहे कार्य पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है।
मकर:
पारिवारिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति अथवा फोन के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना चाहिए । कोई बीती हुई नकारात्मक बात अपनी दिनचर्या पर हावी ना होने दें। लापरवाही की वजह से लेनदेन के मामलों में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए अपनी संपर्क पार्टियों के साथ सामंजस्य बढ़ाना होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों को भी और मजबूत करने की जरूरत है। ऑफिस में फाइलें और डाक्यूमेंट्स पूरी तरह व्यवस्थित रखें। नई वस्तुओं की खरीदारी से परिवार जनों के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।
कुंभ:
नजदीकी लोगों का विश्वास और सहयोग मिलेगा और उनका मार्गदर्शन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकता है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में भी बेहतर सुधार आएगा। भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें, संकीर्णता से बचें। किसी मित्र के साथ संबंध खराब होने की भी आशंका लग रही है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। नौकरी और बिजनेस में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। हालांकि अभी काम का बोझ बहुत कम रहेगा। अपने पेपर्स और फाइलों को सुव्यवस्थित करें तथा व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें और साथ ही अमल करने का प्रयास करें। परिवार जनों से उचित तालमेल बना रहेगा तथा वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। प्रेम संबंध भी मधुर तथा मर्यादित रहेंगे। खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
मीन:
आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। व्यवस्थित तरीके से अपने कार्यों को निपटा भी लेंगे। अतिथियों के आगमन से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भी नुकसान देह रह सकती है। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार या सूचना मिलने से घर में उदासी जैसा माहौल भी रहेगा। पैसे की उधारी बिल्कुल ना रखें। व्यवसाय में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखनी होगी। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि आय का कोई स्त्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है। नौकरी में अपना टारगेट पूरा करने के लिए संपर्क और अधिक बढ़ाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। सिर दर्द व डिहाइड्रेशन जैसी समस्या रहेगी। गिरने से चोट लगने जैसी भी आशंका बन रही है।

