सेवा: भारत विकास परिषद की ओर से दिव्यांग बच्चों को बांटे गए फल, जूस, बिस्कुट व भोजन
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में दिया दिव्यांग स्कूल निम्बूचौड़ में दिव्यांग बच्चों को फल, जूस, बिस्कुट और भोजन वितरित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका गुसाईं द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है और इससे मन को शान्ति मिलती है। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों की सेवा करना है। परिषद की ओर से पहले भी दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर लगाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे पढ़े लिखें, यही परिषद का उद्देश्य है। उन्होंने स्कूल को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। स्कूल की संचालिका श्रीमती कविता मलासी ने स्कूल की गतिविधियों के बारे विस्तार से बताया। इस अवसर पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती निधि गुप्ता, राकेश मित्तल, श्रीमती विजय नेगी, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। संचालन गोपाल बंसल ने किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये, जिसमें लोकगीत, राष्ट्रभक्ति गीत, भाषण, समूह नृत्य व एकल गीत इत्यादि कार्यक्रम शामिल थे।
इस अवसर पर सभी बच्चों को फल, जूस, बिस्कुट व भोजन वितरित किया गया। संस्थान के सहायतार्थ आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका गुसाईं को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती निधि गुप्ता, स्कूल संचालिका श्रीमती कविता मलासी, गोपाल बंसल, राकेश मित्तल, सुनील गुप्ता, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, सन्दीप अग्रवाल, अनूप बड़थ्वाल, सुभाष नैथानी, श्रीमती पूनम नैथानी, श्रीमती मंजू बड़थ्वाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

